यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Tips: कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो ये 5 जूस राहत दिलाने में कर सकते हैं मदद
Health Tips कब्ज आज के समय की आम समस्या है। जब मल त्यागने में कठिनाई होती है तो इस स्थिति को कब्ज कहते है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए इन जूस को ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: आजकल बदलती जीवनशैली और अनहेल्दी फूड्स के कारण कब्ज की समस्या आम है। दरअसल, पेट अच्छी तरह साफ नहीं होता है, तो इससे कब्ज की परेशानी होती है। कब्ज के कारण पेट भारी-भारी सा भी लगता है और गैस की समस्या होती है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताएंगे, जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इन्हें पीने के बाद आपका पेट साफ हो सकता है। आइए जानते हैं...
1.संतरे का जूस
संतरा विटामिन-सी से भरपूर होता है। इसके अलावा फाईबर और अन्य पोषक तत्व भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। कब्ज की समस्या में संतरे का जूस पीने से राहत मिल सकती है। यह मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है।
2.नींबू का रस
नींबू में मौजूद विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पेट संबंधी समस्या को दूर करने में सहायक साबित हो सकते हैं। कब्ज से राहत पाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं। इससे शरीर में विटामिन-सी की कमी दूर होगी और कब्ज से निजात भी मिल सकता है।
3.अनानास का जूस
अनानास का जूस काफी स्वादिष्ट होता है। इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यह फाइबर, विटामिन-सी और अन्य तत्वों का बेहतरीन सोर्स है। इसका जूस पीने से गैस, कब्ज में मदद मिलती है।
4.सेब का जूस
सेब सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण शरीर की कई बीमारियों से बचाते हैं। सेब का जूस कब्ज से लड़ने में भी मदद करता है।
5.तरबूज का जूस
तरबूज में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। तरबूज का जूस पीने से पेट साफ होने में मदद मिलती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik