यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
चीख-चीखकर गंभीर बीमारी का संकेत देते हैं शरीर के ये 7 लक्षण, जिंदगी से है प्यार तो न करें नजरअंदाज
हम चाहे हेल्दी हो या बीमार हमारा शरीर हर हाल में सेहत का राज बता देता है। खासकर बीमार होने या शरीर में किसी गंभीर बीमारी के पनपने पर शरीर पहले ही चेता ...और पढ़ें

HighLights
- शरीर में अक्सर कई गंभीर बीमारियां दबे पांव घर करने लगती हैं।
- इन समस्याओं का पता न लगने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
- ऐसे में शरीर पहले से ही इन बीमारियों के लिए चेतावनी देने लगता है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे खानपान और रहन-सहन का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। जिस तरह हेल्दी रहने पर हमारा शरीर दुरुस्त नजर आता है, उसी तरह से शरीर में कुछ समस्याएं या बीमारी होने पर भी शरीर संकेत देना शुरू कर देता है। हमारा शरीर अक्सर कुछ लक्षणों के जरिए हमें यह बताने की कोशिश करता है कि हमारे अंदर कोई गंभीर बीमारी पनप रही है। हालांकि, ये लक्षण इतने सामान्य होते हैं कि इन्हें आमतौर पर नजरअंदाज कर दिया जाता है और इस वजह से कई बार गंभीर बीमारियों का पता लगाने में देर हो जाती है।
ऐसे में लोगों को इन लक्षणों के बारे में जागरूक करने के मकसद से डॉक्टर सौरभ सेठी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ऐसे सात गंभीर लक्षणों के बारे में बताया, जो शरीर में पनप रही किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 7 सामान्य लक्षणों और इससे जुड़ी बीमारियों के बारे में-
यह भी पढ़ें- कई बीमारियों में रामबाण है Chhath Puja के प्रसाद के चढ़ने वाला डाभ नींबू, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग
सीने में दर्द
अगर आपको अक्सर या लगातार सीने के दर्द महसूस हो रहा है, तो इसे अनदेखा किए बिना तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। खासकर सीने में होने वाला ऐसा दर्द, जो लेफ्ट आर्म तक महसूस हो रहा है, हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है।
बोलने में परेशानी होना
अगर आपको अचानक बोलने में परेशानी महसूस होने लगे या आपके शब्द अस्पष्ट होने लगे, तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। बोलने में परेशानी या फिर आपके चेहरे का एक तरफ का भाग झुका हुआ नजर आने लगे, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है।
खबरें और भी
यूरिन या मल में खून
अगर आपको अपनी यूरिन या मल में खून नजर आए, तो यह गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। यूरिन या मल में खून आने का मतलब है कि आपके कोलन या किडनी में कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
एब्डोमिनल में तेज दर्द
कई लोगों को अक्सर एब्डोमिनल में तेज दर्द महसूस होता है, लेकिन लोग इसे आमतौर पर सामान्य मानकर अनदेखा कर दिया जाता है। हालांकि, सीवियर एब्डोमिनल पेन हर बार सामान्य नहीं होता और यह अपेंडिक्साइडिस और किडनी या गॉल ब्लेडर में स्टोन का संकेत हो सकता है।
View this post on Instagram
बिना मेहनत वजन घटना
इन दिनों कई लोग अपना वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं और इसके लिए काफी मेहनत भी करते हैं। हालांकि, अगर आपका वजन बिना मेहनत ही कम हो रहा है, तो इसे गंभीरता से लेना जरूरी है। अचानक वजन का कम होना सामान्य नहीं है और यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।
खांसी में खून आना
अगर आपको अपनी खांसी में खून नजर आ रहा है, तो बिना देरी किए अपने डॉक्टर से संपर्क करें। खांसते समय खून आना बेहद खराब लंग इन्फेक्शन या किसी अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है।
आंखों की रोशनी चली जाना
कम दिखाई देना या आंखों की रोशनी पूरी तरह से चली जाना भी गंभीर समस्या की तरफ इशारा करता है। अचानक हुआ विजन लॉस डिटेच रेटिना का संकेत हो सकता है।\
यह भी पढ़ें- गाय या फिर भैंस, किसका दूध है आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा बेस्ट?