यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Besan Health Benefits: बेसन खाने के ये 8 फायदे हैरान कर देंगे आपको!
Besan Health Benefits बेसन ऐसी चीज़ है जो आपको हर भारतीय किचन में हर वक्त मिल जाएगी। बेसन का इस्तेमाल कर कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों को तैयार किया ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Besan Health Benefits: भारत में बेसन से बनी खाने की चीज़ें कई मिल जाएंगी। बेसन यानी चने की दाल के आटे को पौष्टिक आहार माना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने पर यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से हम बच सकते हैं।
बेसन ऐसी चीज़ है, जो आपको हर भारतीय किचन में मिल जाएगी। बेसन का इस्तेमाल कर कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों को तैयार किया जा सकता है। जैसे बेसन की रोटी, ढोकला, लड्डू आदि। बेसन डायबिटीज़, मोटापा, दिल की बीमारी, हड्डियों को मज़बूती, एनीमिया और कोलेरेक्टल कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। तो आइए जानें बेसन खाने के ऐसे फायदे जिन्हें आप जानकर हैरान रह जाएगें।
डायबिटीज़ में मददगार
बेसन ब्लड शुगर स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। बेसन को बहुत ही कम ग्लाइसेमिक स्तर के लिए जाना जाता है, जो उच्च मधुमेह वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है।
दिल के लिए फायदेमंद
दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी बेसन काफी अच्छा है। बेसन में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके दिल के स्वास्थ्य को लंबे समय तक बनाए रखता है। बेसन में ऐसे कई घटक होते हैं, तो रक्त वाहिकाओं को आराम दिलाने के साथ ही आपके दिल की कार्य क्षमता को बढ़ाते हैं।
वज़न कम करने में फायदेमंद
अगर आप वज़न कम करना चाह रही हैं, तो आपको अपनी डाइट में बेसन ज़रूर शामिल करना चाहिए। बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है इसलिए इसमें कैलौरी की मात्रा भी कम होती है। यही वजह है कि बहुत से फिटनेस एक्सपर्ट्स बेसन खाने की सलाह देते हैं।
खबरें और भी
खून बढ़ाता है बेसन
चने के आटे या बेसन की रोटी एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। बेसन शरीर की थकान, ज़्यादा वज़न और आयरन की कमी जैसी समस्याओं का इलाज कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है बेसन
बेसन कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम भी करता है। बेसन में ट्रांस फैट मौजूद होता है, जो रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर सकता है।
स्तन कैंसर से बचाव
बेसन में कैंसर रोधी गुण भी शामिल होते हैं। बेसन स्तन कैंसर जैसी गंभीर समस्या के लक्षणों को कम करने में सहायक साबित हो सकता है। बेसन में सैपोनिन्स नामक फाइटोकेमिल होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक होते हैं।
हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए
गर्भवती महिलाओं के लिए भी बेसन के कई फायदे हैं। बेसन में फोलेट और आयरन दोनों की अच्छी मात्रा होती है, जो गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही ज़रूरी है। इससे कमज़ोरी दूर होती है और फोलेट बच्चे के तंत्रिका विकास में सहायक होता है।
बेसन खाने के फायदे बेहतर नींद के लिए
अगर आपको अक्सर नींद से जुड़ी दिक्कतें रहती हैं, तो बेसन इसमें आपकी मदद कर सकता है। बेसन मे मौजूद अमीनो एसिड, ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन आपकी नींद में मददगार साबित होंगे। ट्रिप्टोफैन आपके दिमाग़ को शांत करने का काम करता है। वहीं, सेरोटोनिन नींद को उत्तेजित करने में मदद करता है।