यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शरीर में नजर आ रहे हैं 8 लक्षण, तो समझ जाएं सड़ने लगा है लिवर; दिखते ही भागें डॉक्टर के पास
जब हमारा लिवर ठीक से काम नहीं करता तो शरीर में कुछ लक्षण (Liver Disease Warning Signs) दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। अगर इन लक्षणों को शुरुआत में ही पह ...और पढ़ें

HighLights
- लिवर डिजीज का जल्दी से जल्दी पता लगाना जरूरी है
- शरीर के कुछ लक्षण लिवर डिजीज का संकेत देते हैं
- लिवर से जुड़ी परेशानी का जल्दी इलाज न करवाया जाए, तो सिरोसिस भी हो सकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लिवर हमारे शरीर का सबसे बड़ा ग्लैंड है, जो कई जरूरी बॉडी फंक्शन करता है। हालांकि, खराब लाइफस्टाइल और डाइट के कारण लिवर से जुड़ी परेशानियों के मामले काफी बढ़ रहे हैं। लिवर डिजीज का अगर जल्दी पता न लगाया जाए, तो यह लिवर फेलियर का कारण भी बन सकता है, जो जानलेवा है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर में कुछ लक्षण (Liver Disease Early Symptoms) दिखाई देते हैं, जिनकी मदद से इसका पता लगाया जा सकता है। आइए जानें लिवर डिजीज के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं।
पीलिया
पीलिया लिवर डिजीज का सबसे अहम लक्षण है। इसमें त्वचा और आंखों का सफेद भाग पीला पड़ने लगता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि लिवर में बनने वाले बिलीरुबिन आंतों तक नहीं पहुंच पाता और शरीर में लीक होने लगता है। इसके कारण व्यक्ति धीरे-धीरे पीला नजर आने लगता है। अगर आपको ऐसा कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें: आपकी ही 5 गलतियां बढ़ा रही हैं लिवर की बीमारियों का खतरा, सुधार नहीं किया, तो पड़ जाएगा पछताना
गहरे रंग का पेशाब
आमतौर पर पेशाब का रंग हल्का पीला होता है, लेकिन लिवर की समस्या होने पर पेशाब का रंग गहरा पीला या भूरा हो सकता है। यह बिलीरुबिन के बढ़ने के कारण होता है और लिवर डिजीज का संकेत देता है।
हल्के रंग का मल
एक स्वस्थ व्यक्ति का मल पीले-भूरे रंग का होता है, लेकिन लिवर की बीमारी में मल का रंग हल्का पीला या सफेद हो सकता है। ऐसा बाइल के फ्लो में रुकावट के कारण होता है।
फैट ठीक से न पचा पाना
लिवर बाइल प्रोड्यूस करता है, जो फैट को पचाने में मदद करता है। लिवर खराब होने पर बाइल का सीक्रेशन कम हो जाता है, जिससे फैटी खाना पचाने में दिक्कत होती है। इससे पेट में भारीपन, सूजन और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खबरें और भी
वजन और मांसपेशियों का कम होना
लिवर डिजीज के कारण शरीर पोषक तत्वों को ठीक से अब्जॉर्ब नहीं कर पाता, जिससे वजन कम होने लगता है और मसल लॉस होना भी शुरू हो जाता है। यह लिवर की गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
सांसों से दुर्गंध
लिवर की खराबी के कारण शरीर से टॉक्सिक प्रोडक्ट्स ठीक से नहीं निकल पाते, जिससे सांसों में दुर्गंध आने लगती है। इसे "फेटर हेपेटिकस" भी कहा जाता है।
दिमाग से जुड़ी समस्याएं
लिवर डिटॉक्सिफिकेशन का काम नहीं कर पाता, तो खून में अमोनिया जैसे हानिकारक पदार्थ बढ़ जाते हैं। इससे दिमाग को नुकसान होता है और हैल्युसिनेशन, याददाश्त कमजोर होना, फोकस की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
त्वचा में खुजली
लिवर डिजीज में बाइल के कॉम्पोनेंट त्वचा के नीचे जमा हो जाते हैं, जिससे बिना किसी दाने के तेज खुजली होती है। यह खुजली रात में और गर्मी में बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें: रात में दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं आपके हार्ट, लिवर और किडनी के लिए 'खतरे की घंटी'!
Source:
Cleveland Clinic: https://my.clevelandclinic.org/health/diseases/17179-liver-disease