यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Detox Drinks: फेस्टिव सीजन में पेट की समस्याओं से बचाएंगे ये डिटॉक्स ड्रिंक्स
Detox Drinks फेस्टिव सीजन में हर घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। लोग त्योहार में इन स्वादिष्ट पकवानों का खूब लुत्फ उठाते हैं। जरूरत से ज्यादा खाने प ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Detox Drinks: फेस्टिव सीजन चल रहा है। ऐसे में घरों में खीर, पूरी, मिठाइयां आदि जैसे व्यंजन बनते ही हैं। हर समय इतना मीठा और तला खाना हमारे सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इन चीजों को खाने से एसिडिटी, खट्टी डकार आदि पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स पीने से आप सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिन्हें पीने से आपका पाचन दुरुस्त रहेगा और पेट जुड़ी समस्या भी नहीं होगी। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ डिटॉक्स ड्रिंक्स के बारे में, जिससे आपका पाचन स्वस्थ रहेगा।
दालचीनी से बना डिटॉक्स ड्रिंक
दालचीनी से बना यह डिटॉक्स ड्रिंक आपके लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे बानाने के लिए आपको सबसे पहले एक इंच अदरक का टुकड़ा, आधा चम्मच जीरा और थोड़ा सा दालचीनी पाउडर की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पानी उबालने के लिए रखें, पानी में उबाल आने के बाद इसमें अदरक, जीरा और दालचीनी डाल दें और 3-4 मिनट तक उबालें। इसके बाद गैस बंद कर दें और उसे गुनगुना होने दें। आप चाहें तो इसमें गुड़ भी डाल सकते हैं। गुनगुना होने पर थोड़ा-थोड़ा कर इसका सेवन करें।
नींबू और खीरा से बना डिटॉक्स ड्रिंक
बाजार में खीरा मिलने लगा है, ऐसे में खीरा और नींबू को मिलाकर आप इस डिटॉक्स ड्रिंक को तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको नींबू, खीरा और पुदीना की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेकर ग्राइंड कर लें। चाहें तो आप इसमें थोड़ा नमक भी मिक्स कर सकते हैं।
अदरक और नींबू से बना डिटॉक्स ड्रिंक
अदरक और नींबू से बना डिटॉक्स ड्रिंक भी पेट से जुड़ी समस्या को दूर करता है। इसे बनाने के लिए आपको एक इंच अदरक का टुकड़ा, आधा नींबू की जरूरत होगी। इसके लिए आप गैस पर पानी उबालें और इसमें अदरक का टुकड़ा डाल लें। उबाल आने पर इसे गैसे से उतार कर गुनगुना होने दें अब नींबू निचोड़कर इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं।
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
Pic Credit: Freepik