विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vitamin-D Deficiency: विटामिन-डी की कमी से होती है ये बीमारियां, ऐसे करें दूर

By Pravin KumarEdited By:
Published: Thu, 17 Nov 2022 05:20 PM (IST)

Vitamin D Deficiency हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन-डी की कमी से रिकेट्स का खतरा बढ़ जाता है। यह पैरों ...और पढ़ें

Vitamin D Deficiency: विटामिन-डी की कमी से होती है ये बीमारियां, ऐसे करें दूर
Vitamin D Deficiency: विटामिन-डी की कमी से होती है ये बीमारियां, ऐसे करें दूर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin D Deficiency: सेहतमंद रहने के लिए शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें किसी एक पोषक तत्व की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, विटामिन-डी की कमी से कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए सेहत पर विशेष ध्यान दें। डाइट में विटामिन-डी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। साथ ही रोजाना धूप में जरूर बैठें। आइए जानते हैं-

इम्यून सिस्टम कमजोर होता है

इम्यून सिस्टम कमजोर होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए विटामिन-सी और डी रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। विटामिन-डी का मुख्य स्त्रोत सूर्य की रोशनी है। इसके अलावा, फल और सब्जियों में भी विटामिन-डी बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। इसके लिए विटामिन-डी शरीर के लिए जरूरी है।  

रिकेट्स

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो विटामिन-डी की कमी से रिकेट्स का खतरा बढ़ जाता है। यह पैरों से संबंधित एक रोग है। इस स्थिति में पीड़ित को चलने में दिक्कत होती है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में धूप सेंकें। साथ ही विटामिन-डी रिच फूड का सेवन करें।

स्मरण शक्ति कमजोर होती है

सेहतमंद रहने के लिए संतुलित आहार जरूरी है। संतुलित आहार में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें किसी पोषक तत्व की कमी से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। खासकर, विटामिन-डी की कमी से दिमाग कमजोर होने लगता है। विटामिन-डी ब्रेन डेवलपमेंट में सहायक होता है। इससे दिमाग तेज होता है।

विटामिन-डी की कमी कैसे दूर करें

अंडे खाएं- अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, अंडे की जर्दी में विटामिन-डी पाया जाता है। इसके लिए अंडे का सेवन जरूर करें। इससे विटामिन डी की कमी दूर होती है।

मछली खाएं- मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-डी पाया जाता है। विटामिन-डी की कमी को दूर करने के लिए सीफूड का सेवन करें। सीफूड में विटामिन-डी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए हफ्ते में दो दिन सीफूड का जरूर सेवन करें। इसके अलावा, फल और सब्जियों का भी सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।