Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतरीन हैं ये 8 ड्राई फ्रूट्स, बिना किसी झिझक करें डाइट में शामिल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 01:31 PM (IST)

    Diabetes देश में बढ़ते डायबिटीज के मामलों की वजह से भारत दुनिया में डायबिटीज की राजधानी बन चुका है। खानपान की गलत आदतें और तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की ...और पढ़ें

    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये ड्राई फ्रूट्स
    डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये ड्राई फ्रूट्स

    HighLights

    1. देश में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
    2. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान का खास ख्याल रखें।
    3. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो इन ड्राई फ्रूट्स को खा सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diabetes: बीते कुछ समय से भारत में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डायबिटीज के बढ़ते मामलों की वजह से भारत को अक्सर 'विश्व की मधुमेह राजधानी' कहा जाता है, क्योंकि दुनिया में डायबिटीज के मरीजों की कुल संख्या का 17% प्रतिशत भारत में हैं। इन दिनों लाइफस्टाइल में होते बदलाव और खानपान की गलत आदतों की वजह से लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। डायबिटीज इन्हीं समस्याओं में से एक है।

    यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे दवाओं और जीवनशैली में कुछ बदलावों की मदद से कंट्रोल किया जाता है। आमतौर पर डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में, जिन्हें आप डायबिटीज में बिना किसी डर के बेझिझक खा सकते हैं।

    सूखा आलूबुखारा

    अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो हर दिन सूखे आलूबुखारे खाने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर और विटामिन सी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप नियमित इसके दो टुकड़े खा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं ये 5 मिलेट्स, आज ही करें डाइट में शामिल

    किशमिश

    कई पोषक तत्वों से भरपूर किशमिश डायबिटीज का एक सस्ता इलाज है। आप इसे कई तरह से अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

    सूखे खुबानी

    अगर आप डायबिटिक हैं और अपने लिए लो शुगर कंटेंट ड्राई फ्रूट ढूंढ रहे हैं, तो सूखे खुबानी एक अच्छा विकल्प साबित होगा। यह सेल्स को फ्री रेडिकल्स से बचाने के लिए महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं।

    काजू

    अध्ययनों के अनुसार, काजू ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और एंटी-डायबिटिक गुण प्रदान करता है।

    सूखे ब्लैक मिशन अंजीर

    इनमें विटामिन बी6, मैग्नीशियम और आयरन की उच्च मात्रा पाई जाती हैं। साथ ही घुलनशील फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह कब्ज और सूजन दोनों से राहत देता है।

    बादाम

    भोजन के बाद या दिन की शुरुआत में सुबह बादाम खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। बादाम इंसुलिन के लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।

    पिस्ता

    पिस्ता आपका वजन कम करने में मदद करता है, क्योंकि यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। डायबिटीज के मरीज के लिए वजन मेंटेन रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आप पिस्ता की मदद से वजन कंट्रोल में रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    सूखे शहतूत

    सूखे शहतूत में चीनी की मात्रा कम होती है और यह मैग्नीशियम, विटामिन बी, आयरन और पोटेशियम का अच्छा स्रोत है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित होता है।

    यह भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में असरदार हैं ये 7 ड्रिंक्स, आज ही करें डाइट में शामिल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik