Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Foods for Gut Health: आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये फूड आइटम्स, आज ही करें इन्हें डाइट से आउट

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 12:35 PM (IST)

    इन दिनों हमारे खानपान की आदतों में तेजी से बदलाव होने लगा है। इसकी वजह से हमारी सेहत काफी प्रभावित होने लगी है। आजकल बिजी शेड्यूल की वजह से लोग अक्सर ...और पढ़ें

    आपकी गट हेल्थ बिगाड़ सकते हैं ये फूड्स
    आपकी गट हेल्थ बिगाड़ सकते हैं ये फूड्स

    HighLights

    1. इन दिनों लोग प्रोसेस्ड और अनहेल्दी फूड्स खाने लगे हैं।
    2. इसकी वजह से हमारी आंतों को नुकसान होने लगता है।
    3. ऐसे में आपको गट हेल्थ के लिए हानिकारक फूड्स को डाइट से आउट कर देना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Bad Foods for Gut Health: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की वजह से हम कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। काम के बढ़ते प्रेशर और बिजी शेड्यूल की वजह से लोगों के पास सुकून के दो पल भी नहीं होते। ऐसे में अक्सर समय बचाने और जल्दबाजी के चलते लोग प्रोसेस्ड और आर्टिफिशियल फूड्स खाने लगते हैं।

    हालांकि, इस तरह के फूड आइटम्स सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जो आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपको इनसे दूरी बनानी चाहिए।

    यह भी पढ़ें-  ज्यादा हरी पत्तेदार सब्जियां खाना भी पड़ सकता है महंगा, जानें इसके नुकसान

    तले हुए फूड्स

    तले हुए फूड्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। यह पेट की परत को खराब कर सकते हैं, हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं और इनमें खराब फैट भी होता है।

    आर्टिफिशियल शुगर

    एस्पार्टेम और सुक्रालोज जैसी आर्टिफिशियल शुगर गट हेल्थ के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं और खतरनाक बैक्टीरिया के विकास को प्रोत्साहित कर सकते हैं, जो आपकी आंत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    शराब

    शराब कई तरीकों से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। यह पेट की परत में जलन और सूजन की वजह बन सकती है। साथ ही यह गट बैक्टीरिया की संरचना में बदलाव कर सकता है, जिससे इंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

    लैक्टोज

    लैक्टोज डेयरी प्रोडक्ट्स में पाई जाने वाली एक शुगर है जिसके प्रति कुछ लोग इनटॉलरेंट होते हैं और ऐसे में इसके सेवन के उन लोगों को दस्त, सूजन और गैस की समस्या हो सकती है।

    प्रोसेस्ड फूड आइटम्स

    प्रोसेस्ड फूड आइटम्स में आमतौर पर ट्रांस फैट, चीनी और एडिटिव्स के हाई लेवल होते हैं, जो पेट की परत को परेशान कर सकते हैं और माइक्रोबायोटा संतुलन बिगाड़ सकते हैं।

    ग्लूटेन

    ग्लूटेन एक प्रोटीन है, जो गेहूं, जौ और राई जैसे अनाज में पाया जा सकता है। जिन लोगों को ग्लूटेन सेंसिटिविटी या सीलिएक डिजीज है, उन्हें ग्लूटेन खाने पर दस्त, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं और अन्य लक्षण हो सकते हैं।

    रेड मीट

    रेड मीट में पाए जाने वाले सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल आंत की सूजन को बढ़ा सकते हैं, जो पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आंतों से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- कई समस्या का रामबाण इलाज है शहद दालचीनी का पानी, इन वजहों से करें मॉर्निंग टी से रिप्लेस

    Picture Courtesy: Freepik