यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Joint Pain: सर्दियों में जोड़ों के दर्द से हैं परेशान, तो फॉलो करें ये आसान टिप्स
Joint Pain सर्दियों में जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप इस मौसम में जोड़ों का खास ख्याल रखें। लाइफस्टाइल में बदलाव कर आप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Joint Pain: सर्दियों में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में सर्दी-जुकाम, जोड़ों के दर्द की समस्या आम बात है। दरअसल, ठंड के मौसम में कम तापमान के कारण मांसपेशियों में खिचाव होने लगता है, जिस वजह से जोड़ों के आसापास की नसों में सूजन की समस्या होती है और दर्द बढ़ने लगता है। आज आपको इस आर्टिकल में कुछ असरदार टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से सर्दियों में आप जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं।
1.विटामिन-डी है जरूरी
सर्दियों के मौसम में जोड़ों में दर्द की तकलीफ ज्यादा बढ़ जाती है। यह समस्या विटामिन-डी की कमी से भी हो सकती है। ऐसे में आप इसकी कमी को पूरा करने के लिए रोजाना कुछ देर धूप में बैठें। इसके साथ ही डाइट में विटामिन-डी युक्त आहार लें, जैसे- मशरूम, अंडा, मछली आदि खा सकते हैं।
2.एक्सरसाइज करें
अक्सर लोग सर्दियों में आलस के कारण एक्सरसाइज नहीं करते हैं। लेकिन अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। चाहें तो आप वॉक भी कर सकते हैं या घर पर भी वर्कआउट कर सकते हैं। जिससे ज्वाइंट्स सही तरीके से काम करते हैं। इससे आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकता है।
3.गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
गुनगुने पानी जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में रामबाण साबित हो सकता है। आप सर्दियों के मौसम में गुनगुने पानी से सिकाई कर सकते हैं, इससे जोड़ों को आराम मिलता है। गर्म तेल की मालिश से भी दर्द में आराम मिलता है। चाहें तो आप जैतून या सरसों की तेल से जोड़ों पर मालिश कर सकते हैं।
खबरें और भी
4.अदरक का सेवन करें
अदरक में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मददगार है। यह शरीर में खून के सर्कुलेशन को तेज करता है। जिससे दर्द से आराम मिलता है। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।
Picture Courtesy: Freepik