यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से करें मसल टेंशन को दूर
घर से काम करने के दौरान आप एक ही पोजिशन में लंबे वक्त तक बैठे रहते हैं जिससे पीठ और कमर में दर्द रहता है। तो इस दर्द को कैसे कर सकते हैं दूर आसान एक्स ...और पढ़ें

अक्सर पीठ दर्द या कमर दर्द मसल्स टेंशन के चलते होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप बहुत लंबे वक्त तक एक ही पोजिशन में बैठे रहते हैं, जिसके चलते आपकी हड्डियां और मसल्स सख्त हो सकती है। इस दर्द को कम करने या इससे छुटकारा पाने के लिए टेंशन को रिलीज करना बहुत जरूरी है। जानिए इसमें आपकी मदद करने वाली कुछ सिंपल स्ट्रेच एक्सरसाइजेस के बारे में...
1. सिट एंड रोटेट
सिट और रोटेट यानि बैठें और शरीर को घुमाएं, आप इसे अपने रोज का कामकाज खत्म करने के बाद या सुबह उठकर कर सकते हैं। जानिए इसे करने का सही तरीका...
* इसे करने के लिए आप सबसे पहले फर्श पर आराम से बैठ जाएं और अपने दोनों पैरों को अपने सामने फैला लें।
* इसके बाद आप अपने दाहिने घुटने को मोड़ते हुए अपने बाएं पैर के ऊपर लाएं।
* अब आप अपने दाहिने हाथ को पीठ के पीछे ले जाएं और अपने दाहिने घुटने के पास लाने की कोशिश करें।
* इसके बाद आप अपने बाएं हाथ को अपने दाहिने घुटने के ऊपर से ले जाते हुए अपने पैरों के बीच से बाहर निकालें और अपने दूसरे हाथ को पकड़े।
* इसके बाद अपने सिर को दाहिनी तरफ पीछे देखने के लिए मोड़े।
* कुछ सेकंड के लिए रुकें और फिर नॉर्मल पोजिशन में लौट आएं, ऐसा हीआप दूसरी तरफ से भी दोहराएं।
2. नी-टू-चेस्ट मूव
नी-टू-चेस्ट मूव यानि आपको अपने घुटने को अपनी छाती के करीब लाना होगा। इसे करना भी बेहद आसान है। जानिए इसे करने का सही तरीका...
* इसे करने के लिए सबसे पहले आप जमीन पर लेट जाएं और पैरों को सीधा फैला लें।
* इसके बाद आप अपने एक पैर को मोड़ते हुए अपने घुटने को छाती के करीब लाएं।
* इसके बाद आप दूसरे पैर को भी अपने छाती के करीब लाएं।
* अब आप अपने हाथों का इस्तेमाल करके अपने घुटनों को पकड़ें और अपनी छाती से छूने की कोशिश करें।
3. लोअर बैक रोटेशन
लोअर बैक रोटेशन यानि आपको अपने शरीर के निचले हिस्से को मोड़ना है। जानें इसे करने का तरीका...
* इसके करने के लिए आपको सबसे पहले जमीन पर सीधा लेटना है।
* इसके बाद आप अपने हाथों को भी फैला लें। अब आप अपने घुटनों को हल्का सा मोड़ लें।
* अब आप अपने घुटनों को मोड़कर अपने हिप्स और पैरों को पहले बाईं ओर ले जाएं और गर्दन को दाईं ओर मोड़ें।
* शरीर का निचला हिस्सा मोड़ते वक्त कोशिश करें कि आपका उस ओर का घुटना जमीन को छुए।
* इसके बाद आप इसे दूसरी ओर दोहराएं, ध्यान रखें कि आप जिस ओर शरीर को मोड़ रहे हों, आपकी गर्दन उसके अपोजिट डायरेक्शन में हो।