Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thyroid Health: हाइपोथायरायडिज्म से हैं परेशान, तो आज इन फूड आइटम्स से बनाएं दूरी

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 12:37 PM (IST)

    Thyroid Health हाइपोथायरायडिज्म में थायरायड ग्लैंड अपर्याप्त थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है। हालांकि दवाई के जरिए हाइपोथायरायडिज्म का इलाज किया जा ...और पढ़ें

    हाइपोथायरायडिज्म में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स
    हाइपोथायरायडिज्म में भूलकर भी न खाएं ये फूड्स

    HighLights

    1. थायरायड ग्लैंड हमारे शरीर में अहम भूमिका निभाता है।
    2. हालांकि, कई बार इससे जुड़ी समस्याएं परेशानी की वजह बन जाती हैं।
    3. हाइपोथायरायडिज्म इन्हीं समस्याओं में से एक है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Thyroid Health: थायराइड दुनिया भर में एक आम बीमारी है, जिसमें आपका थायराइड इन महत्वपूर्ण हार्मोन्स का बहुत अधिक या बहुत कम उत्पादन करता है। हाइपरथायरायडिज्म, हाइपोथायरायडिज्म, थायरायडिटिस और हाशिमोटो थायरायडिटिस थायरायड के विभिन्न प्रकार होते हैं। हाइपोथायरायडिज्म के परिणामस्वरूप आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसका प्रभाव आपके पूरे शरीर पर पड़ता है।

    हाइपोथायरायडिज्म कई खतरनाक बीमारियों और स्थितियों से जुड़ा हुआ है और इसलिए इसे प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जाना चाहिए। अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में कुछ बदलाव कर आप इस समस्या ये राहत आ सकते हैं। साथ ही सही आहार की मदद से ही लोग इसे कंट्रोल कर सकते हैं। आइए आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जिन्हें हाइपोथायरायडिज्म पर बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

    सोया फूड आइटम्स

    सोया में एस्ट्रोजन और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जिन्हें आइसोफ्लेवोन्स कहा जाता है। यह शरीर की थायराइड हार्मोन का उपयोग करने की क्षमता में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में हाइपोथायरायडिज्म होने पर सोया फूड आइटम्स से परहेज करना चाहिए।

    गोइट्रोजेन्स फूड आइटम्स

    आमतौर पर गोइट्रोजेन्स फूड्स में क्रूसिफेरस सब्जियां होती हैं, जिनमें केल, ब्रोकोली, फूलगोभी, शलजम, पत्तागोभी और पालक शामिल हैं। इन फूड आइटम्स को ठीक से और मध्यम मात्रा में पकाकर खाया जा सकता है। गोइट्रोजेन्स (Goitrogens) एक प्रकार का कंपाउंड है, जो थायराडड ग्लैंड के सामान्य कामकाज में बाधा पैदा करते हैं।

    खबरें और भी

    कैफीन

    अगर थायराइड की दवा लेने के बाद सुबह सबसे पहले कैफीन का सेवन करते हैं, तो यह दवा के प्रभाव में भी रुकावट बन सकता है।

    शराब

    यह शरीर की थायराइड हार्मोन को अवशोषित करने की क्षमता और यहां तक ​​कि थायराइड हार्मोन के उत्पादन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

    चीनी

    यह पूरे शरीर में अदृश्य सूजन का कारण बनती है। सूजन थायराइड फंक्शन के लिए आवश्यक T4 कन्वर्शन में बाधा डालती है।

    आयोडीन युक्त चीजें

    अगर आप थायराइड से संबंधित समस्या से परेशान हैं, तो ऐसे में जरूरी है क आप आयोडीन युक्त चीजों से दूरी बना लें, क्योंकि आयोडीन वाले फूड्स खाने से ग्रेव्स नाम की डिजीज हो सकती है। इसलिए ऐसे में दूध,पनीर और मक्खन खाने से बचें।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik