Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शरीर में इंजन ऑयल की तरह काम करता है Vitamin B12, इन टिप्स की मदद से नेचुरली बूस्ट करें इसका लेवल

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 02:17 PM (IST)

    शरीर में मौजूद सभी पोषक तत्व हमारे विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। विटामिन बी12 (Vitamin B12) इन्हीं में से एक है जिसे कोबालामिन भी कहा जाता है। यह श ...और पढ़ें

    इन तरीकों से नेचुरली बूस्ट करें विटामिन बी12 (Picture Credit- Freepik)
    इन तरीकों से नेचुरली बूस्ट करें विटामिन बी12 (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Vitamin B12 हमारे सही विकास और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।
    2. हालांकि, शरीर अपने आप इसका प्रोडक्शन नहीं कर सकता है।
    3. ऐसे में कुछ टिप्स की मदद से आप नेचुरली इसका लेवल बूस्ट कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों की अहम भूमिका होती है। ये सभी न्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विटामिन बी12 (Vitamin B12), इन्हीं में से एक है। इसे कोबालामिन भी कहा जाता है, जो एक जरूरी विटामिन है, लेकिन शरीर खुद इसे प्रोड्यूस नहीं कर पाता है। ऐसे में कुछ फूड्स और सप्लीमेंट्स की मदद से शरीर में इसकी कमी पूरी की जाती है। विटामिन बी12 नेचुरली एनिमल प्रोडक्ट्स में पाया जाता है।

    हालांकि, यह कुछ अन्य फूड्स और ओरल सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन के रूप में भी मिलता है। विटामिन बी12 हमारे शरीर में कई जरूरी कार्य करता है, जिसमें नर्वस सेल की फंक्शनिंग, रेड ब्लड सेल्स का निर्माण और डीएनए सिंथसिस के लिए शामिल हैं। इसलिए शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कुछ ऐसी टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप नेचुरली इसकी कमी दूर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  पुरुष आसानी से बढ़ा सकते हैं अपनी Fertility, बस फॉलो करें ये 5 टिप्स

    वेट मैनेजमेंट करें

    शरीर में विटामिन बी12 की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए वेट मैनेजमेंट करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप बैलेंस्ड डाइट और नियमित शारीरिक गतिविधि की मदद ले सकते हैं। स्वस्थ वजन बनाए रखने से समग्र पोषक स्वास्थ्य का समर्थन होता है।

    पाचन स्वास्थ्य दुरुस्त रखें

    शरीर में विटामिन बी12 अवशोषण यानी अब्जॉर्प्शन के लिए एक मजबूत और स्वस्थ पाचन तंत्र जरूरी है। इसलिए अपने पाचन स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

    हीमोग्लोबिन बढ़ाएं

    शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इस गंभीर बीमारी से बचाव और के लिए विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए अपना हीमोग्लोबिन बढ़ाना बहुत जरूरी है।

    शराब से परहेज करें

    शराब पीना हर तरीके से सेहत के लिए हानिकारक है। खासकर ज्यादा मात्रा में इसे पीने से पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होता है और मेटाबॉलिज्म भी प्रभावित होता है। ऐसे में शरीर में विटामिन बी12 की कमी को रोकने के लिए शराब से परहेज करें।

    खबरें और भी

    फोर्टिफाइड फूड्स खाएं

    फोर्टिफाइड फूड्स भी भोजन के पोषण मूल्य में सुधार करने और विटामिन बी12 की कमी के खतरे को कम करने एक बढ़िया विकल्प है।

    सप्लीमेंट्स और एनीमल बेस्ड फूड्स

    शरीर में विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप ओरल बी12 सप्लीमेंट या बी12 रिच मल्टीविटामिन को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, इन सप्लीमेंट्स को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। साथ ही आप एनीमल बेस्ड फूड्स भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  बच्चों के विकास में रुकावट बन सकता है Child Anemia, समय रहते इन लक्षणों से करें इसकी पहचान