यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिना इस जानकारी के Morning Walk पर जाने की मत करना भूल, फायदा तो दूर उल्टा पड़ जाएंगे मुसीबत में
सैर पर जाने से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच कराना बहुत जरुरी हो जाता है। इससे आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में पता चल सकता है और आप सैर के लिए तैयार हो ...और पढ़ें

HighLights
- मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले कराएं बॉडी चेकअप
- डॉक्टर की सलाह के बाद ही शुरू करें सैर
- सर्दियों में दिल को लेकर बिल्कुल न करें लापरवाही
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Morning Walk Best Time सुबह की सैर पर जाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।
मॉर्निंग वॉक पर जाना जितना आसान है उतना ही इसमें कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कई बातों को नजरअंदाज करके आप खुद के लिए मुसीबत बना सकते हैं। ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए इस बात पर भी जोर दें कि आपको मॉर्निंग वॉक पर जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बिना हेल्द चेकअप के मॉर्निंग वॉक पर जाना
जी हां, बिना हेल्द चेकअप के मॉर्निंग वॉक पर जाना बहुत ही खतरनाक हो सकता है। सेहत के लिए मॉर्निंग वॉक पर जाना जरूरी है, लेकिन सेहत को खतरे में डालकर मॉर्निंग वॉक पर जाना समझदारी नहीं है। अगर आपको अपनी बॉडी के बारे में पूरी जानकारी नहीं है और पर सर्दियों में रेगुलर मॉर्निंग वॉक पर जा रहे हैं तो यह काफी नुकसान भरा हो सकता है।
दिल का चेकअप जरूरी : मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए आपका दिल का तंदरुस्त होना बहुत जरूरी है। अगर आपका दिल बीमार है तो आपको मॉर्निंग वॉक पर जाने से बचना चाहिए। हर 6 महीने में आप अपना फुल बॉडी चेकअप कराएं और रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाएं। डॉक्टर के परामर्श के बाद ही आप इतनी सर्दियों में सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा सकते हैं।
डायबिटीज है तो भी रखें ख्याल : अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप ज्यादा सैर करें, लेकिन यह उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप सैर में क्या सावधानियां बरतें। डायबिटीज पेशेंट को सैर करते हुए पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।
खबरें और भी
अनुचित कपड़े पहनना: सैर पर जाने के लिए अनुचित कपड़े पहनने से बचें। आरामदायक और सांस लेने वाले कपड़े पहनें जो आपको सैर के दौरान आरामदायक रखें। सर्दियों में आपको ठंड से बचाव के कपड़े पहनने होंगे। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी तबियत बिगड़ सकती है।
बिना आराम के सैर पर जाना: सैर पर जाने के लिए बिना आराम के चलने से बचें। इससे आपके शरीर को पर्याप्त आराम नहीं मिल सकता है और थकान की संभावना बढ़ सकती है।
अनुचित जूते पहनना: सैर पर जाने के लिए अनुचित जूते पहनने से बचें। आरामदायक और सही फिटिंग वाले जूते पहनें जो आपको सैर के दौरान आरामदायक रखें। आपके जूते जितने कंफर्ट वाले होंगे आप सैर का उतना ही आनंद ले पाएंगे।
.jpg)