यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बच्चे के बार-बार बीमार होने के पीछे कमजोर Immune System का हाथ तो नहीं, जानें कैसे बनाएं इनकी Immunity मजबूत
बच्चों की सेहत का ख्याल रखना माता-पिता की जिम्मेदारी होती है। आपकी पूरी कोशिश करने के बाद भी आपका बच्चा बार-बार बीमार पड़ता रहता है तो यह चिंता की बात ...और पढ़ें

HighLights
- बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से बार-बार बीमार हो सकते हैं।
- कमजोर इम्यूनिटी की वजह से उनके विकास में रुकावट आ सकती है।
- एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट और पूरी नींद इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Child's Immune System: सर्दियों का मौसम आ गया है और बच्चों में खांसी, जुखाम की समस्या होनी शुरू हो चुकी है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सभी सावधानियां बरतने के बाद भी आपका बच्चा बार-बार क्यों बीमार होता है। इसका कारण हो सकता है कमजोर इम्यूनिटी। बच्चों का इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से, वे आसानी से बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इस परेशानी से बचने का एक मात्र तरीका है, उनकी इम्यूनिटी को मजबूत करना। उनकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ बातों का ख्याल रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे मजबूत कर सकते हैं, आप अपने बच्चे की इम्यूनिटी।
संतुलित आहार खिलाएं
आपके बच्चे की कमजोर इम्यूनिटी का सबसे बड़ा कारण हो सकता है, उनमें पोषक तत्वों की कमी। पोषक तत्वों की कमी की वजह से, वे आसानी से बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इससे बचाने के लिए, उनका डाइट ऐसे प्लान करें कि सभी पोषक तत्व, सही मात्रा में मिल सकें। बच्चों का शरीर पूरा विकसित नहीं हुआ होता है, वे अभी उस प्रक्रिया में ही होते हैं। इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए उनका डाइट प्लान करें। आप चाहें तो इसमें किसी पिडियाट्रिशन की मदद ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: आपके बच्चे के विकास में बाधा बन सकती है विटामिन-डी की कमी, जानें कैसे करें इससे बचाव
फिजिकल एक्टिविटी
बच्चों को विडियो गेम या इंडोर गेम्स के बदले बाहर धूप में खेलने दें। इससे उनके शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं होगी, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा, भाग-दौड़ करने से उनकी बॉडी की एक्सरसाइज भी होती है, जो उन्हें मोटापे से बचाकर रखती है और हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूत बनाती है। इसलिए कोशिश करें कि वे रोज थोड़ी बाहर किसी सुरक्षित जगह पर खेलने जाएं।

गट हेल्थ का ख्याल रखें
बच्चे अक्सर बर्गर, फ्राइज, चिप्स आदि खाना पसंद करते हैं और आप उन्हें खाने भी देते हैं। लेकिन ये सभी प्रोसेसड फूड्स होते हैं, जो उनकी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। गट हेल्थ खराब होने की वजह से उनकी पूरी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए उनके गट का ख्याल रखें। घर का बना हेल्दी खाना खिलाएं, फलों और सब्जियों को उनकी डाइट का हिस्सा बनाएं। प्रोबायोटिक्स से भरपूर खाना गट के लिए फायदेमंद होता है, इसलिए उनकी डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करें।
खबरें और भी
वैक्सीन लगवाना न भूलें
आपके बच्चे को कई खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जाती है, जो अलग-अलग उम्र पर लगती है। अपने बच्चे की कोई भी वैक्सीन की डोज मिस न करें। ऐसा न होने पर वे बीमारियों का आसानी से निशाना बन सकते हैं।
नींद पूरी करवाएं
अपने बच्चे के बेहतर मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए, यह सुनिश्चित करें कि इनकी नींद पूरी हो। नींद की कमी की वजह से उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित हो सकती है और इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। इसलिए रोज उन्हें 8-9 घंटे की नींद दिलवाएं। इसके लिए आप उनका रोज सोने और उठने का समय तय कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चों में खांसी, बुखार को न करें इग्नोर, हो सकते हैं व्हाइट लंग सिंड्रोम के लक्षण
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik