Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बच्चों को आसानी से शिकार बना सकता है Dengue, इन टिप्स की मदद से रखें इनका खास ख्याल

    Updated: Sat, 13 Jul 2024 04:50 PM (IST)

    बरसात में Dengue का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे अपना बचाव करना बेहद जरूरी है। खासकर बच्चों की खास देखभाल जरूरी है क्योंकि कमजोर इम्युनिटी होने की वजह ...और पढ़ें

    बच्चों का मच्छरों से ऐसे करें बचाव (Picture Credit- Freepik)
    बच्चों का मच्छरों से ऐसे करें बचाव (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Dengue एक गंभीर बीमारी है, जो अक्सर बरसात के दिनों तेजी से फैलती है।
    2. कमजोर इम्युनिटी होने की वजह से यह बच्चों आसानी से अपना शिकार बना सकता है।
    3. ऐसे में कुछ टिप्स और कुछ उपायों की मदद से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बरसात का सीजन शुरू हो चुका है और इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। यह मौसम कई लोगों का पसंदीदा मौसम होता है, लेकिन इस दौरान कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों का खतरा भी बढ़ जाता है। मानसून में अक्सर मच्छरों और पानी से होने वाली बीमारियों और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू इन्हीं में से एक है, जो मच्छरों से होने वाली एक खतरनाक बीमारी है। इससे बचने के लिए सही समय पर इसका निदान और इलाज दोनों ही जरूरी है।

    यह बीमारी किसी को भी अपना शिकार बना सकती है, लेकिन बच्चे आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है और उनके लिए मच्छरों से बचना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को डेंगू से बचा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  देशभर में कोहराम मचा रहा Zika Virus, जानें किन तरीकों से कर सकते हैं इससे अपना बचाव

    फुल स्लीव्स कपड़े पहनाएं

    बच्चों को डेंगू से बचाने के लिए सबसे जरूरी है उन्हें मच्छर काटने से बचाए। इसके लिए उन्हें जितना संभव हो फुल आस्तीन वाले कपड़े और फुल पैंट पहनाएं। खासकर अगर आपका बच्चा बाहर कहीं जा रहा है, तो उन्हें लंबी आस्तीन, लंबी पतलून, मोज़े और बंद पैर के जूते जरूर पहनाएं।

    घर में मच्छरों को घुसने से रोकें

    मच्छरों को अपने बच्चे से दूर रखने के लिए जरूरी है कि मच्छरों को घरों में घुसने से रोकें। इसके लिए शाम होते ही खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें और जितना हो सके अपने घर को ठंडा रखें, क्योंकि ठंडे तापमान मच्छरों की गतिविधि कम हो जाती है। साथ ही सोते समय मच्छरों के काटने से बचाने के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

    खबरें और भी

    मच्छरों को पनपने से रोकें

    डेंगू फैलाने वाला मच्छर एडीज मुख्य रूप से रुके हुए पानी में पनपता है। ऐसे में मच्छरों को घर या इसके आसपास पनपने से रोकने के संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों को ढूंढना और हटाना जरूरी है। इसलिए अपने घर के आस-पास पानी जमा न होने दें और फूल के बर्तन, बाल्टियां और छोड़े गए टायर में रुके हुए पानी को तुरंत साफ करें।

    बाहरी गतिविधियों कम करें

    अपने बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए कोशिश करें कि उनकी बाहरी गतिविधियों जितना हो सके कम करें। खासकर जब मच्छरों के प्रजनन की समय हो और बरसात का मौसम हो। मानसून में कई जगह पानी जमा हो जाता है, जो डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के पनपने की जगह बन सकता है। ऐसे कोशिश करें कि बच्चों ज्यादा बाहर न रहने दें।

    मॉस्किटो रिपेलेंट लगाएं

    पहले तो अपने बच्चों को जितना संभव हो कवर रखें और खुली त्वचा पर रिपेलेंट्स का इस्तेमाल कर मच्छरों के काटने के खतरे को कम कर सकते हैं। अगर आप अपने बच्चे के लिए रिपेलेंट का चयन कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि यह विशेष रूप से बच्चों के लिए बनाया गया है और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। साथ ही कोई गंभीर लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।

    यह भी पढ़ें-  Dengue के प्रकोप से करना चाहते हैं अपनों का बचाव, तो घर के आसपास मच्छर पनपने से रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।