Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Food To Increase Good Bacteria: बॉडी को हेल्दी रखते हैं गुड बैक्टीरिया, जानिए किन फूड्स से मिलते हैं ये जीवाणु

    By Shahina Soni NoorEdited By:
    Updated: Tue, 20 Jul 2021 05:49 PM (IST)

    Food To Increase Good Bacteria शरीर में गुड बैक्टीरिया की ज्यादा संख्या होने से न्यूमोनिया मैमनजाइटिस स्टेप थ्रॉट फूड प्वाइजनिंग डायरिया नहीं होता। गु ...और पढ़ें

    जो बैक्टीरिया शरीर की सुरक्षा करते हैं उन्हें गुड बैक्टीरिया कहते हैं।
    जो बैक्टीरिया शरीर की सुरक्षा करते हैं उन्हें गुड बैक्टीरिया कहते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। माना जाता है कि हमारे शरीर में एक ट्रिलियन यानी एक हजार अरब बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिनमें से ज्यादातर बैक्टीरिया शरीर को कई तरह से सुरक्षा प्रदान करते हैं। जो बैक्टीरिया शरीर की सुरक्षा करते हैं, उन्हें गुड बैक्टीरिया कहते हैं। मनुष्य की आंत में अगर गुड बैक्टीरिया नहीं हो तो भोजन आसानी से पचता नहीं है। आंत में पाए जाने वाले असंख्य बैक्टीरिया Fermentation के माध्यम से भोजन को तरल पोषक तत्व में बदल देते हैं। ये बैक्टीरिया रासायनिक प्रतिक्रिया कर शरीर में कई तरह के विटामिन, फॉलिक एसिड, नियासिन और अन्य पोषक तत्व बनाते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ये कई बीमारियों से भी हमारे शरीर की सुरक्षा करते हैं।

    शरीर में गुड बैक्टीरिया की ज्यादा संख्या होने से न्यूमोनिया, मैनिनजाइटिस, स्टेप थ्रॉट, फूड प्वाइजनिंग, डायरिया आदि बीमारी नहीं पनपती। इसके अलावा कई तरह की मेंटल कडीशन भी सामने नहीं आती। गुड बैक्टीरिया के कारण हार्ट भी हेल्दी रहता, साथ ही एलर्जी, एग्जिमा भी शरीर में नहीं पनपता। शरीर में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाने के लिए कई तरह के आहार और पेय पदार्थ मौजूद हैं जिनसे गुड बैक्टीरिया की संख्या में इज़ाफा होता हैं। आइए जानते हैं किन चीज़ों से बॉ़डी में गुड बैक्टीरिया बढ़ाएं।

    • योगर्ट
    • बटर मिल्क
    • चीज विद लाइव एक्टिव कल्चर यानी कच्चा चीज
    • इडली
    • ये fermented फूड भी प्रोबायोटिक है
    • बियर
    • मिजो
    • चॉकलट
    • किमची
    • खमीर वाले ब्रेड
    • इसके अलावा कई तरह के प्रोबायोटिक बाजार में भी उपलब्ध हैं।
    • आचार से भी गुड बैक्टीरिया की संख्या में इजाफा होता है

    हेल्दी लाइफ के लिए गुड बैक्टीरिया हैं जरूरी:

    जिस तरह हमारी सेहत जरूरी है, उसी तरह शरीर में गुड बैक्टीरिया भी जरूरी है। ऐसे में गुड बैक्टीरिया की संख्या कम न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की दरकार है। क्योंकि बैक्टीरिया की कमी होने से हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शरीर में कई वजहों से गुड बैक्टीरिया की कमी हो जाती है। आजकल एंटीबायोटिक दवाइयों का इस्तेमाल धड़ल्ले से होने लगा है, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा लेने और बिना डॉक्टर की सलाह के लेने से गुड बैक्टीरिया मरने लगते हैं।  

    खबरें और भी