Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आप भी जरूरत से ज्‍यादा खाते हैं बादाम? वक्‍त रहते संभल जाएं! वरना सेहत को हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 11:59 AM (GMT+05:30)

    सेहतमंद रहने के लिए बादाम का सेवन फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये दिमाग को तेज करता है और शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसमें प्रोटीन फाइबर और विट ...और पढ़ें

    क्‍या होगा अगर जरूरत से ज्‍यादा बादाम खाएंगे आप? (Image Credit- Freepik)
    क्‍या होगा अगर जरूरत से ज्‍यादा बादाम खाएंगे आप? (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. बादाम पोषण से भरपूर ड्राई फ्रूट है।
    2. इसे खाने से सेहत को कई फायदे म‍िलते हैं।
    3. इसके ज्‍यादा इनटेक से द‍िक्‍कतें बढ़ सकती हैं।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सेहतमंद रहने के लिए लोग बादाम का सेवन करना पसंद करते हैं। ये हमारे द‍िमाग को तेज बनाता है। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर बादाम शरीर को फिट रखने और कई बीमारियों को दूर रखने में भी मदद करता है। इसे खाने से हमारा द‍िमाग तो तेज होता ही है, दिल को सेहतमंद रखने के ल‍िए बादाम को एक बेहतरीन व‍िकल्‍प माना जाता है। आपको बता दें क‍ि बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    ये सभी पोषक तत्‍व शरीर को ऊर्जा देने का काम करते ह‍ैं। आमतौर पर रोज सुबह खाली पेट भीगा हुआ चार से पांच बादाम खाने की सलाह दी जाती है। वहीं कुछ लोग इसे ब‍िना भि‍गोए हुए खाते हैं। रोजाना चार से पांच बादाम खाने से आपकी सेहत को कई फायदे म‍िलते हैं। लेक‍िन जरूरत से ज्‍यादा बादाम खाने से आपकी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी वि‍षय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि जरूरत से ज्‍यादा बादाम खाने से आपकी सेहत पर क्‍या असर पड़ सकता हैं। तो आइए ब‍िना देर क‍िए इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानते हैं -

    पोषण की कमी

    आपको बता दें क‍ि अगर आप जरूरत से ज्यादा बादाम खाते हैं तो इससे आपके शरीर में बाकी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में ये आयरन, कैल्शिय और जिंक को शरीर में अब्जोर्ब होने से रोक देती है।

    ब‍िगड़ सकता है डाइजेशन

    जैसा क‍ि हमने आपको ऊपर बताया क‍ि बादाम में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा पाई जाती है। ऐसे में ज्‍यादा बादाम खाने पर ये आपके डाइजेस्‍ट‍िव स‍िस्‍टम पर बुरा असर डाल सकता है। इससे आपको गैस, ब्‍लोट‍िंग, अपच और मरोड़ जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    खबरें और भी

    य‍ह भी पढ़ें: देर तक यूरिन रोकते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ जाता है इन 4 बीमारि‍यों का खतरा; तुरंत छोड़ दें ये आदत

    एलर्जी

    अगर आप ज्‍यादा मात्रा में बादाम खाते हैं तो इससे आपके गले में सूजन और दर्द की समस्‍या हो सकती है। इस कारण आपके मुंह के साथ-साथ होंठों और जीभ पर खुजली हाे सकती है। कहते हैं क‍ि कोई भी एलर्जी होने पर आपको बादाम तो क्‍या, कोई भी ड्राई फ्रूट्स खाने से बचना चाह‍िए।

    क‍िडनी स्‍टोन का खतरा

    बादाम में ऑक्सालेट पाया जाता है। ऐसे में अगर आप ज्‍यादा बादाम खाते हैं तो इससे ऑक्सालेट का लेवल बढ़ सकता है। ये जमा होकर क‍िडनी में स्‍टोन बना सकता है।

    बढ़ सकता है वजन

    आपको बता दें क‍ि बादाम में हेल्‍दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे ज्‍यादा खाने से आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है। इससे वजन बढ़ जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Kidney को चुपचाप खराब कर रहीं आपकी ये 6 बुरी आदतें, वक्‍त रहते संभल जाएं; वरना मुश्किल हो जाएगा जीना

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।