Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन 5 वजहों से पपीता होना चाहिए आपके ब्रेकफास्ट का हिस्सा, सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो जाएंगी दूर

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 03:19 PM (IST)

    सुबह के ब्रेकफास्ट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो सेहत के लिए फायदेमंद हो। इनमें पपीता भी शामिल है। पपीता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है (Papay ...और पढ़ें

    Papaya Benefits: रोज सुबह पपीता खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    Papaya Benefits: रोज सुबह पपीता खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. पपीता पोषक तत्वों से भरपूर होता है
    2. इसे खाने से पाचन बेहतर होता है
    3. पपीता स्किन के लिए बी काफी फायदेमंद होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। यह तो आप जानते ही होंगे कि ब्रेकफास्ट करना हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है। इससे हमें पूरे दिन काम करने की एनर्जी मिलती है और हम हेल्दी भी रहते हैं। इसलिए ब्रेकफास्ट में हेल्दी चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। इन्हीं फूड्स में पपीता (Papaya Health Benefits) भी शामिल है।

    अगर ब्रेकफास्ट में पपीते को शामिल किया जाए, तो यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद (Papaya Breakfast Benefits) साबित हो सकता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे खाली पेट खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि पपीता आपके ब्रेकफास्ट का हिस्सा क्यों (Why Eat Papaya In Morning) होना चाहिए।

    ब्रेकफास्ट में पपीता खाने के फायदे (Benefits Of Eating Papaya)

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

    पपीते में पपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। अगर आप सुबह नाश्ते में पपीता खाते हैं, तो यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाता है। पपीते में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है, जो आंतों की सफाई करके पेट को हल्का रखता है।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में इन 5 सब्जियों को करें डाइट में शामिल; नहीं होगी शरीर में पानी की कमी, पेट भी रहेगा ठंडा

    इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार

    पपीता विटामिन-सी का एक बेहतरीन सोर्स है, जो इम्यून पावर को मजबूत बनाता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से शरीर को इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। यह सर्दी-जुकाम, वायरल इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से बचाव करता है।

    खबरें और भी

    वजन घटाने में मददगार

    अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो पपीता आपके ब्रेकफास्ट में जरूर शामिल होना चाहिए। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा कम होती है। इसके अलावा, पपीता मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके फैट बर्न करने में भी मदद करता है।

    स्किन के लिए फायदेमंद

    पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी त्वचा को हेल्दी रखते हैं। यह झुर्रियों, मुंहासों और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करता है। नियमित रूप से सुबह पपीता खाने से त्वचा में निखार आता है और यह प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनती है।

    दिल की सेहत के लिए अच्छा

    पपीते में पोटैशियम और फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और दिल स्वस्थ रहता है।

    यह भी पढ़ें: धीरे-धीरे खाने से सेहत को मिलेंगे 6 फायदे; यूं ही बड़े नहीं देते चबा-चबाकर, आराम से खाने की सलाह!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।