यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Treadmill vs Walking: क्या ट्रेडमिल पर दौड़ना और घर के बाहर दौड़ लगाना है एक ही बात?
Treadmill vs Walking आपने यह कई बार सुना होगा कि रोजाना एक घंटे की वॉक भी आपको Treadmill vs Walking कई तरह से फायदा कर सकती है। यही वजह है कि लोग चाहे ...और पढ़ें

HighLights
- हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना वर्कआउट करना जरूरी होता है।
- कुछ लोग इसके लिए जिम को चुनते हैं, तो कुछ दौड़ लगाना पसंद करते हैं।
- कभी आपने सोचा है कि ट्रेडमिल और बाहर दौड़ लगाने में से बेहतर क्या है?
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Treadmill vs Walking: आजकल स्वास्थ्य के लिए जागरूक लोग सुबह उठ कर घर के बाहर दौड़ लगाने की तुलना में घर के अंदर या जिम के अंदर ट्रेडमिल पर दौड़ना ज्यादा पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि ट्रेडमिल और घर के बाहर दौड़ लगाने में क्या है ज्यादा बेहतर?
क्या इन दोनों में कोई फर्क है भी या नहीं? अगर आप भी इस दुविधा में रहते हैं कि मैं जिम में जाऊं या मैदान में, तो आइए आपकी इस दुविधा का समाधान निकालते हैं और ट्रेडमिल और बाहर दौड़ लगाने की एक सामान्य तुलना करते हैं :
ट्रेडमिल या दौड़ लगाना, दोनों में कौन है आसान?
क्योंकि ट्रेडमिल में हवा का दबाव सामने से नहीं आता है इसलिए दौड़ लगाने का यह तरीका थोड़ा आसान लगता है। वहीं खुले में दौड़ लगाने से सामने से हवा का दबाव पड़ता है जिससे दौड़ने में थोड़ी मेहनत लगती है। यहां हम आपको एक प्रो टिप देते हैं :अपने ट्रेडमिल को 1% इंक्लाइन पर रखने से आप हिल पर चढ़ने जैसा अनुभव करेंगे जिससे आपकी सहनशक्ति बढ़ती है और दिल मजबूत होता है।
दिल के लिए क्या है बेहतर?
जवाब ये है कि दोनों ही तरीकों से आपके दिल के स्वास्थ्य को फायदा मिलेगा। शोध में पाया गया है कि आप व्यायाम के दौरान सांस से खींच कर जितनी ऑक्सीजन अपने अंदर शरीर में भरते हैं जिससे एनर्जी बनती है वह ट्रेडमिल और बाहर दौड़ लगाने में एक बराबर बनती है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: बच्चों में दिखे ये लक्षण तो हो सकती है डायबिटीज, तुरंत करा लें जांच

वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?
शोध में यह पाया गया है कि घर के बाहर एक विशेष स्पीड पर दौड़ लगाने वाले, ट्रेडमिल पर उसी स्पीड में दौड़ने वालों की तुलना में 5% अधिक कैलोरी बर्न करते हैं। इसलिए वजन घटाने के लिए घर के बाहर दौड़ना ही अधिक उचित माना गया है।
जोड़ों के लिए क्या है बेहतर?
निश्चित रूप से ट्रेडमिल जोड़ों के लिए बेहतर है क्योंकि यह बेहतर शॉक एब्सोर्पशन देता है। आसान शब्दों में कहें तो ट्रेडमिल अधिक झटके सह कर उसे सोख सकता है और झटके का असर जोड़ों और एड़ियों तक नहीं आने देता है। वहीं घर के बाहर सड़क पर यह झटके सीधा जोड़ों पर पड़ते हैं जिससे कुछ लोगों में जोड़ों के दर्द की संभावना बढ़ सकती है।
अंत में यह निर्णय लेना कि क्या ज्यादा फायदेमंद है, यह पूरी तरह से आपके शरीर की जरूरत, आपके पास समय की सहूलियत और दौड़ लगाने के लिए जगह की सुविधा पर निर्भर करता है। संक्षेप में, दोनों में से कोई भी हानिकारक नहीं है। दोनों के अपने महत्व हैं और आप अपनी जरूरत के हिसाब से अब आसानी से निर्णय ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में खतरनाक हो सकता है डेंगू बुखार, जानें कैसे रखें मां और बच्चे का ख्याल
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।