Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Triphala Powder Benefits: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक, जानें त्रिफला चूर्ण के अनगिनत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 03:53 PM (IST)

    Triphala Powder Benefits आयुर्वेद में ऐसी कई औषधीयां है जो कई गंभीर बीमारियों का इलाज करने में मदद करती हैं। इन्हीं में से एक है त्रिफला। इसका चूर्ण प ...और पढ़ें

    Triphala Powder Benefits: त्रिफला चूर्ण के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Triphala Powder Benefits: त्रिफला चूर्ण के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    HighLights

    1. त्रिफला एक हर्बल दवा के रूप में काम करता है।
    2. त्रिफला चूर्ण पेट में होने वाली जलन से राहत दिलाता है
    3. स्किन के लिए भी त्रिफला पाउडर काफी फायदेमंद होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Triphala Powder Benefits: त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल लंबे वक्त से आयुर्वेद में जड़ी बूटी के रूप में किया जाता रहा है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। कब्ज के लिए यह रामबाण है। जो शरीर में पुरानी से पुरानी कब्ज को ठीक करने में सहायक होता है। अगर आप रोजाना त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं, तो आपको कब्ज की समस्या से आसानी से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आप त्रिफला चूर्ण के सेवन से आप कई परेशानियों से राहत पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, त्रिफला चूर्ण के अन्य फायदे।

    पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

    त्रिफला चूर्ण पेट में लुब्रीकेंट के तौर पर काम करता है। जो मल को ढीला करने में मदद करता है, जिससे पेट संबंधित परेशानियों की संभावना कम हो जाती है। यह पेट की अंदरूनी परत को ठंडा रखने में मदद करता है, साथ ही सूजन को कम करने में मददगार होता है। यह पेट में होने वाली जलन से राहत दिलाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक लैक्सेटिव में फाइबर होते हैं, जो पाचन एजेंट होते हैं और कब्ज से लड़ने में मददगार होते हैं।

    इम्युनिटी बढ़ाता है

    त्रिफला एक हर्बल दवा के रूप में काम करता है, जो किसी भी संक्रमण को रोकने और उससे लड़ने में कामगार होता है। त्रिफला शरीर को पोषक तत्वों से पोषण देता है, यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इम्यून सिस्टम मजबूत रहने के कारण आप कई बीमारियों से राहत पा सकते हैं।

    त्वचा संबंधी सभी समस्याओं में कारगर

    स्किन के लिए भी त्रिफला पाउडर काफी हद तक फायदेमंद होता है। यह मुंहासे से बचाने में मदद करता है। इससे हमारी स्किन हेल्दी रहती है।

    वजन घटाने में सहायक

    त्रिफला चूर्ण पेट साफ करने और पाचन तंत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। यह आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी