विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogasana For Hypertension: हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाएं ये योगासन, जानें इन्हें करने का तरीका

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Wed, 23 Aug 2023 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2023 07:07 AM (IST)

Yogasana For Hypertension भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग हाइपरटेंशन का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में इस समस्या से ...और पढ़ें

हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाएंगे ये योगासन
हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाएंगे ये योगासन

HighLights

  1. इन दिनों काम के बढ़ते बोझ की वजह से लोग अक्सर हाइपरटेंशन का शिकार हो जाते हैं।
  2. ऐसे में दवाओं के साथ ही कुछ योगासन की मदद से भी इससे राहत पाई जा सकती है।
  3. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इन योगासनों को ट्राई कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yogasana For Hypertension: भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में लोग अक्सर कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। इस दिनोंकई लोग बीपी,डायबिटीज जैसी समस्याओं से परेशान हैं। हाई ब्लड प्रेशर इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे आजकल लगभग हर कोई परेशान है। यह एक आम स्वास्थ्य समस्या बन गई है, जो वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए कई लोग दवाइयों की मदद लेते हैं।

हालांकि, आप दवाओं के अलावा योग की मदद से भी हाइपरटेंशन से निजात पा सकते हैं। योग एक प्राचीन अभ्यास जो शारीरिक मुद्राओं, कंट्रोल ब्रीथिंग और मेडिटेशन की मदद से रक्तचाप को कम करने में मदद करता है। ऐसे में स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और इन आसनों के नियमित अभ्यास की मदद से आप हाइपरटेंशन की समस्या से राहत पा सकते हैं।

शवासन

शवासन एक विश्राम मुद्रा है, जो बॉडी रिलैक्स करने के साथ ही तनाव कम करमे में मदद करती है। इसे करने के लिए अपनी पीठ के बल सीधे लेट जाएं और फिर अपने हाथों को बगल में और पैरों को थोड़ा-सा फैलाकर अपने शरीर को आराम दें। कुछ देर इस मुद्रा में रहने से आपका तनाव दूर करने और रक्तचाप स्थिर करने में मदद मिलेगी।

विपरीत करणी

विपरीत करणी सर्कुलेशन को बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को कम करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है। इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को दीवार के सामने सीधा फैलाकर अपनी पीठ के बल लेटें। यह आसन हृदय में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद करता है और शरीर में आराम पहुंचाता है।

भुजंगासन

भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और फिर पेट के ऊपर से शरीर को ऊपर उठाएं और अपने पेल्विक रीजन को जमीन पर सटाएं रहे। यह योगासन ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के साथ ही तनाव को भी कम करता है।

धनुरासन

धनुरासन में आपको पेट के बल लेटकर अपने घुटनों को मोड़ना होगा। फिर हाथों से पैर के पंजों को पकड़ लें और कुछ देर इसी मुद्रा में रहें। यह योगासन मांसपेशियों और हड्डियों को लचीला और मजबूत बनाने के साथ ही पीठ और कमर दर्द से राहत दिलाता है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर रेगुलेशन में भी अहम भूमिका निभाता है।

पश्चिमोत्तानासन

पश्चिमोत्तानासन आगे की ओर बैठकर किया जाने वाला आसन है, जो मन को शांत करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने मदद करता है। यह हैमस्ट्रिंग को भी खींचता है और पेट के अंगों को स्टीमूलेट करता है, जिससे बेहतर पाचन और सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik