Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज 5 मिनट 3 Mental Exercises करने से खुल जाएंगे बंद दिमाग के ताले, AI की तरह काम करने लगेगा ब्रेन

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 04:28 PM (GMT+05:30)

    शरीर की तरह दिमाग को भी चुस्त और दुरुस्त रखने के लिए एक्सरसाइज (Mental Exercises) करवाना जरूरी है। कुछ एक्सरसाइजेस दिमाग को एक्टिव बनाने में मदद करती ...और पढ़ें

    इन 3 एक्सरसाइज से घोड़े जैसा तेज दौड़ने लगेगा दिमाग (Picture Courtesy: Freepik)
    इन 3 एक्सरसाइज से घोड़े जैसा तेज दौड़ने लगेगा दिमाग (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. दिमागी थकान की वजह से ब्रेन सुस्त हो जाता है।
    2. इसके कारण याददाश्त और क्रिएटिविटी भी कमजोर होने लगती है।
    3. दिमाग को एक्टिव बनाने के लिए कुछ एक्सरसाइजेस करना जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mental Exercises:क्या आपने कभी महसूस किया है कि आपका दिमाग सुस्त हो गया है? चाहे काम का बोझ हो या तनाव, मानसिक थकान हम सभी को कभी न कभी परेशान करती है। इससे न केवल फोकस करने में दिक्कत होती है, बल्कि याददाश्त भी कमजोर होने लगती है। लेकिन चिंता की बात नहीं!

    अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार, सिर्फ 5 मिनट की ब्रेन एक्सरसाइज (5-Minute Brain Exercises) आपके दिमाग को तेज और एक्टिव बनाए रखने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही तीन आसान और असरदार तरीके (Daily Mental Workout), जो किसी भी उम्र में आपको मानसिक रूप से चुस्त और स्मार्ट बनाए रखेंगे।

    शब्दों की चेन बनाएं: क्रिएटिविटी और याददाश्त को मजबूत करें

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, शब्दों को एक के बाद एक जोड़कर चेन बनाने से दिमाग की एक्टिविटी बढ़ती है। यह प्रैक्टिस न केवल क्रिएटिव सोच को बढ़ावा देता है, बल्कि शब्दों के फ्लो में भी सुधार करता है।

    कैसे करें?

    • एक शब्द से शुरुआत करें, जैसे "सेब"।
    • अगला शब्द जोड़ें, जैसे "आलू"। इसे दोहराएं: "सेब-आलू"।
    • फिर एक और शब्द जोड़ें, जैसे "घोड़ा"। अब इसे इस तरह दोहराएं: "सेब-आलू-घोड़ा"।
    • इस प्रक्रिया को तब तक जारी रखें जब तक आप पहले वाले शब्दों को भूलने न लगें।
    • इस प्रैक्टिस को रोजाना 5 मिनट तक करें।
    • यह आसान, लेकिन असरदार तरीका आपकी याददाश्त और फोकस को मजबूत बनाएगा।

    यह भी पढ़ें: Mental Detox में काम आएंगे 5 योगासन, रोजाना करने से दूर होगा स्ट्रेस; दिमागी थकान से मिलेगा छुटकारा

    खबरें और भी

    चीजों की लिस्ट बनाएं और याद करें: शॉर्ट-टर्म मेमोरी को दुरुस्त करें

    चीजों को याद करने वाले खेल फोकस और याददाश्त के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मायो क्लिनिक के अनुसार, यह प्रैक्टिस शॉर्ट-टर्म मेमोरी को मजबूत करने में मदद करता है।

    कैसे करें?

    • 30 सेकंड के लिए अलग-अलग चीजों की एक लिस्ट देखें।
    • आंखें बंद करके जितने आइटम याद कर सकते हैं, उन्हें दोहराएं।
    • इस प्रैक्टिस को रोजाना दोहराएं और लिस्ट में आइटम की संख्या बढ़ाते जाएं।
    • यह तरीका न केवल याददाश्त को तेज करता है, बल्कि दिमाग को तेजी से सूचनाओं को प्रोसेस करने में भी मदद करता है।

    हाथों का कोआर्डिनेशन: फोकस और क्रिएटिविटी बढ़ाएं

    हाथों और दिमाग का गहरा संबंध होता है। अलग-अलग अंगों के साथ कोआर्डिनेशन वाली एक्टिविटीज दिमाग के अलग-अलग हिस्सों को एक्टिव करती हैं। साइंस डायरेक्ट के अनुसार, हाथों का कोआर्डिनेशन फोकस, क्रिएटिविटी और मानसिक चुस्ती बढ़ाने में मदद करता है।

    कैसे करें?

    • एक हाथ से मुट्ठी बनाएं और दूसरे हाथ की दो उंगलियों से विक्ट्री का निशान बनाएं।
    • अब हाथों के इशारों को बदलें। जो हाथ मुट्ठी बना रहा था, वह अब विक्ट्री दिखाए और दूसरा हाथ मुट्ठी बनाए।
    • इस स्विचिंग मूवमेंट को लगातार दोहराएं। जैसे-जैसे आप सहज होते जाएं, गति बढ़ाने की कोशिश करें।
    • यह प्रैक्टिस न केवल दिमाग को एक्टिव रखता है, बल्कि हाथ-आंखों के कोआर्डिनेशन को भी मजबूत करता है।

    यह भी पढ़ें: आपको भी हो गई है भूलने की आदत, डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें- दिमाग होगा तेज