Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Running Tips for Beginners: फिट रहने के लिए रनिंग को करना चाहते हैं रूटीन में शामिल, तो इन बातों का रखें ध्यान

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 09 Jul 2023 07:31 AM (IST)

    Running Tips for Beginners दौड़ना फिट रहने का अच्छा और बेहद कारगर तरीका है लेकिन तब जब आप कुछ बातों का ध्यान रखें। सही तरीके से रनिंग न करने पर इंजुरी ...और पढ़ें

    Running Tips for Beginners: रनिंग करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
    Running Tips for Beginners: रनिंग करते वक्त ध्यान रखें ये बातें

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Running Tips for Beginners: दौड़ना एक बहुत ही अच्छा व्यायाम है। दौड़ने को अगर आपने अपने रूटीन में शामिल कर लिया, तो यकीन मानिए आप लंबे समय तक स्वस्थ बने रह सकते हैं। दौड़ने से आप बहुत ही कम समय में बहुत ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात कि रनिंग के लिए आपको किसी तरह के इक्विपमेंट्स की भी जरूरत नहीं होती, लेकिन हां, कुछ बातों का बहुत ध्यान रखना पड़ता है, वरना आपको गंभीर चोट लग सकती है या फिर मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। अगर आप इन समस्याओं से बचे रहना चाहते हैं, तो ज्यादा नहीं, बस कुछ बातों का ध्यान रखने की है जरूरत, जिसके बारे में आज हम यहां जानने वाले हैं। 

    1. वॉर्मअप से करें शुरुआत

    दौड़ने की शुरुआत हमेशा वॉर्मअप से करें। इससे बॉडी दौड़ने के लिए तैयार हो जाती है। वॉर्मअप करने से मसल्स थोड़ी लूज हो जाती हैं, जिससे दौड़ते वक्त खिंचाव, ऐंठन की समस्या नहीं होती। इसके अलावा वॉर्मअप हड्डियों के लिए भी जरूरी होता है। इससे हड्डियों को फ्रैक्चर होने से बचाया जा सकता है। 

    2. हाइड्रेटेड रहें

    दौड़ते वक्त शरीर से बहुत ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो सकती है। डिहाड्रेशन से चक्कर, उल्टी, सिर दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं, तो दौड़ने से पहले और बाद में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें। एक साथ बहुत ज्यादा पानी न पिएं क्योंकि इससे पेट दर्द हो सकता है।

    3. रनिंग जूते पहनें

    दौड़ते वक्त इंजुरी से बचने और इसके ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए ध्यान रखें कि रनिंग शूज ही पहनना है। नॉर्मल जूते या चप्पल पहनकर दौड़ने की गलती न करें क्योंकि इससे पैरों पर एक्स्ट्रा प्रेेशर पड़ता है, जो कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है।

    खबरें और भी

    4. यूरिन रोककर न रखें

    दौड़ने के दौरान अगर आपको पेशाब करने की जरूरत महसूस हो, तो इसे तुरंत कर लें, रोककर रखने की आदत ब्लैडर की हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है। इससे चक्कर आना, पेट सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Pic credit- freepik