Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin-A Rich Foods: शरीर में विटामिन-ए की कमी से नजर आते हैं ये लक्षण, इन फूड आइटम्स से दूर करें कमी

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 23 Feb 2023 12:19 PM (IST)

    Vitamin-A Rich Foods शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स जरूरी होते हैं। अगर शरीर में इन जरूरी तत्वों में से किसी एक की कमी हो जा ...और पढ़ें

    Vitamin-A Rich Foods: विटामिन-ए की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स
    Vitamin-A Rich Foods: विटामिन-ए की कमी को दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin-A Rich Foods: विटामिंस डाइट का अहम हिस्सा होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इन्हीं में एक है, विटामिन-ए, जो शरीर के विकास के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। यह कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अगर शरीर में विटामिन-ए की कमी हो जाए, तो आप गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। चलिए जानते हैं, विटामिन-ए की कमी के क्या लक्षण हो सकते हैं और इसकी कमी को दूर करने के लिए किन चीज़ों का सेवन करें। 

    विटामिन-ए की कमी के हैं ये लक्षण

    - ड्राई स्किन।

    - थकान महसूस होना।

    - आंखों की रोशनी कम होना (रतौंधी) ।

    - शारिरिक विकास सही से न होना।

    - बार-बार इंफेक्शन होना।

    शरीर में विटामिन-ए की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

    गाजर खाएं

    गाजर विटामिन-ए का रिच सोर्स है। शरीर में विटामिन-ए की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो नियमित रूप से गाजर का सेवन कर सकते हैं।

    कद्दू का सेवन करें

    कद्दू पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मुख्य रूप से बीटा केरोटीन पाया जाता है, जिससे विटामिन-ए मिलता है। आप कद्दू को खाने में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। चाहें तो आप इससे सब्जी या हलवा भी बना सकते हैं।

    डाइट में टमाटर शामिल करें

    टमाटर में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। शरीर में विटामिन-ए की पूर्ति करने के लिए टमाटर खा सकते हैं।

    मछली खाएं

    मछली में विटामिन-ए भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा ओमेगा-3 और फैटी एसिड भी पाया जाता है। मछली खाने से विटामिन-ए की कमी को दूर कर सकते हैं, यह आंखों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

    हरा धनिया

    हरा धनिया स्वाद और सेहत से भरपूर है। इसमें प्रोटीन, फाईबर, विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik