Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नाखूनों में दिखें 6 लक्षण तो समझिए शरीर दे रहा है चेतावनी, अनदेखा करने पर पहुंच सकते हैं अस्पताल

    Updated: Tue, 11 Mar 2025 03:59 PM (IST)

    हमारे शरीर के अंदर जब भी कुछ गड़बड़ी होती है तो शरीर तुरंत इसका संकेत देने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि इन संकेतों को पहचानकर तुरंत डॉक्टर की सलाह ली ...और पढ़ें

    नाखूनों से समझें सेहत का हाल (Picture Credit- Freepik)
    नाखूनों से समझें सेहत का हाल (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. शरीर में कोई समस्या होने पर इसके संकेत नजर आने लगते हैं।
    2. नाखूनों में भी होने वाले बदलाव भी सेहत का हाल बताते हैं।
    3. इसलिए नाखूनों के जुड़े बदलावों को कभी अनदेखा नहीं करना चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हमारा शरीर बिना कुछ कहे भी हमसे काफी कुछ कहता है। अगर सेहत दुरुस्त है, तो यह शरीर में साफ नजर आता है। वहीं, अगर शरीर के अंदर कुछ गड़बड़ होती है, तो शरीर इसके बारे में भी संकेत देने लगता है। शरीर के किसी पोषक तत्व की कमी हो या फिर कोई बीमारी, कुछ संकेतों की मदद से शरीर पहले ही चेतावनी (Signs of Vitamin Deficiency in Nails) देना शुरू कर देता है।

    ऐसा ही कुछ शरीर में विटामिन और मिनरल्स (mineral deficiency warning signs) की कमी होने पर भी होता है। यूं तो शरीर कई तरीकों से न्यूट्रिएंट्स की कमी का संकेत देता है, लेकिन इसके कुछ चेतावनी संकेत नाखून पर भी नजर आते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये संकेत-

    नाखूनों का टूटना

    अगर आपके नाखून अक्सर टूटते हैं या उसमें क्रेक आ जाता है, तो यह शरीर में आयरन की कमी का संकेत (health warning signs) हो सकता है। इसके अलावा यह डिहाइड्रेशन या थायरॉयड जैसी समस्याओं का संकेत भी होता है। ऐसे में अंडे, नट्स और पत्तेदार साग को डाइट में शामिल करना फायेदमंद होगा।

    यह भी पढ़ें-  5 संकेत बताते हैं शरीर को है अंदरूनी सफाई की जरूरत, जानें क्यों जरूरी है Body Detox

    पीले नाखून

    अगर आपके नाखून का रंग पीला नजर आ रहे हैं, तो यह फंगल इन्फेक्शन, स्मोकिंग, डायबिटीज या फेफड़ों की बीमारी जैसी हेल्थ कंडीशन का संकेत हो सकता है। इसके लिए अच्छी हाइजीनिक रहना बेहद जरूरी है। साथ ही एंटीफंगल ट्रीटमेंट और विटामिन-ई नाखूनों की सेहत को बेहतर करने में मदद कर सकते हैं। वहीं, बहुत ज्यादा पीले नाखूनों का होना एनीमिया, लिवर डिजीज या कुपोषण का संकेत हो सकता है।

    खबरें और भी

    नाखून पर सफेद धब्बे

    नाखून पर नजर आने वाले छोटे सफेद धब्बे आमतौर मामूली चोट के कारण होते हैं, लेकिन अगर लंबे समय तक यह धब्बे बने रहते हैं, तो यह जिंक या कैल्शियम की कमी की निशानी हो सकते हैं। इस कमी को पूरा करने के लिए न्यूट्रिएंट रिच डाइट फॉलो करें।

    नीले नाखून

    नाखूनों का नीला रंग शरीर में अपर्याप्त ऑक्सीजन फ्लो की तरफ इशारा करता है। ऐसा आमतौर पर फेफड़ों की बीमारी, डार्ट डिजीज या रेनॉड फिनोमेनन के कारण होता है। अगर यह लक्षण लगातार बना रहते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

    नाखून पर गहरे रंग की रेखाएं

    नाखूनों के नीचे भूरी या काली रंग की रेखाएं मेलेनोमा का संकेत हो सकती हैं, जो एक गंभीर स्किन कैंसर है। नाखूनों में होने वाले किसी भी असामान्य रंग के बदलाव की जल्द से जल्द जांच जरूर कराएं।

    नाखून के आसपास सूजन

    नाखून के आसपास रेडनेस या सूजन इन्फेक्शन, ल्यूपस या अन्य ऑटोइम्यून बीमारियों का संकेत हो सकता है। इसलिए अगर आपको ऐसा कोई संकेत नजर आता है, तो बिना देरी किए तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

    क्लबिंग नाखून

    गोल सिरे और उभरे हुए नाखून अक्सर फेफड़ों की बीमारी, हार्ट डिजीज या शरीर में कम ऑक्सीजन का संकेत हो सकते हैं। इसलिए इन संकेतों के नजर आते ही बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    यह भी पढ़ें-  सर्दी-खांसी और बुखार से लेकर सांस की तकलीफ तक, बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखेगा आयुर्वेद

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।