Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin-B12 Deficiency: विटामिन-बी12 की कमी साबित हो सकती है घातक, इन लक्षणों से करें पहचान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 07:34 AM (IST)

    विटामिन-बी12 हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह हमारे शरीर में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी के कारण हमारे शरीर में कई समस्याए ...और पढ़ें

    इन लक्षणों से पहचान करें विटामिन-बी12 की कमी
    इन लक्षणों से पहचान करें विटामिन-बी12 की कमी

    HighLights

    1. विटामिन-बी12 बेहद जरूरी पोषक तत्व है।
    2. इसकी कमी से एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है।
    3. जानें क्या हैं इसकी कमी के लक्षण।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin-B12 Deficiency: विटामिन-बी12 की कमी तब होती है, जब आप अपने भोजन में विटामिन-बी12 से भरपूर फूड आइटम्स को शामिल नहीं करते या आपकी बॉडी इसे अब्जार्ब नहीं करती। शरीर में इसकी कमी के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें अनदेखा करने पर आगे चलकर वे भयानक बीमारियों का रूप ले सकते हैं। इसकी कमी के कारण कई शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। यह आपके शरीर में रेड ब्लड सेल और डीएनए बनाने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: शरीर में हो रही है विटामिन बी12 की कमी, तो इन फूड आइटम्स से करें इसे दूर

    हमारा शरीर खुद से विटामिन-बी12 नहीं बनाता इसलिए इसकी कमी खाने के जरिए पूरी की जाती है। यह जानवरों से मिलने वाले फूड आइटम्स जैसे दूध, मीट आदि में पाया जाता है। विटामिन-बी12 से भरपूर खाना नहीं खाने से इसकी कमी हो सकती है। आइए जानते हैं, विटामिन-बी12 की कमी होने के क्या लक्षण हो सकते हैं।

    थकावट

    विटामिन-बी12 की कमी के कारण थकावट होना सबसे लक्षण है। यह खून बनाने में मदद करता है। इसकी कमी होने के कारण खून बनना कम हो जाता है, जिसके कारण शरीर में कमजोरी और थकावट महसूस होती है। इससे एनीमिया होने की संभावना भी रहती है।

    त्वचा का फीका रंग

    विटामिन-बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल बनने कम हो जाते हैं। इससे एनीमिया हो जाता है और त्वचा का रंग फीका सा नजर आने लगता है। इसकी कमी के कारण त्वचा का रंग पीला भी नजर आने लगता है।

    खबरें और भी

    जीभ में सूजन

    विटामिन-बी12 की कमी के कारण जीभ में सूजन भी आ सकती है। इस कंडीशन को ग्लोसाइटिस कहते हैं। इसमें जीभ का रंग भी असामान्य लाल हो जाता है। इस बीमारी में मुंह में छाले भी हो सकते हैं।

    चलने में तकलीफ

    विटामिन-बी12 की कमी के कारण चलने फिरने में दिक्कत हो सकती है। इसकी कमी के कारण नर्वस डैमेज हो सकती है। यह न्यूरोट्रांसमिटर बनाने में अहम भूमिका निभाता है, इसकी कमी के कारण इन पर प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से पैरों में झनझनाहट महसूस होने लगती है। इस वजह से चलने में तकलीफ होती है।

    याददाश्त कमजोर होना

    विटामिन-बी12 का सीधा संबंध दिमाग से होता है। इसकी कमी के कारण सोचने और डिसीजन मेकिंग में परेशानी होती है। इसके कारण याददाश्त कमजोर होना और कन्फ्यूजन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: विटामिन-बी12 की कमी बन सकती है डिमेंशिया के साथ इन बीमारियों की भी वजह

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik