Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin B12: शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो सकता है खतरनाक, इन लक्षणों की मदद से करें इसकी पहचान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 12:02 PM (IST)

    विटामिन-बी12 हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व होता है। इसकी कमी हमारे लिए घातक भी साबित हो सकती है। इसलिए शरीर में इसका सही मात्रा में उपलब्ध होन ...और पढ़ें

    विटामिन-बी12 की कमी की करें इन लक्षणों से पहचान
    विटामिन-बी12 की कमी की करें इन लक्षणों से पहचान

    HighLights

    1. विटामिन-बी12 हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण होता है।
    2. इसकी कमी की वजह से रेड ब्लड सेल्स की कमी हो सकती है।
    3. जीभ में सूजन, मुंह में छाले, थकावट, हाथ-पैरों में झंझनाहट, इसके आम लक्षणों में से एक है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vitamin B12: हमारे शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में विटामिन-बी12 भी शामिल है। हमारे नर्वस सिस्टम से लेकर हमारे डीएनए बनाने तक के लिए इस वाइटल न्यूट्रिएंट की आवश्यकता होती है। यह हमारे शरीर के लिए इतना आवश्यक होता है कि इसकी कमी की वजह से हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    विटामिन-बी12 हमारे शरीर में नहीं बनता, इसलिए इसकी पूर्ति हमें फूड आइटम्स की मदद से करनी पड़ती है। लेकिन जब हम विटामिन-बी12 से भरपूर फूड आइटम्स को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते, तब हम इसकी कमी का शिकार हो जाते हैं। शरीर में इसकी कमी की वजह से एक नहीं, बल्कि अनेकों बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसकी कमी के कुछ आम लक्षणों से, आप इसका पता लगा सकते हैं। आइए जानते हैं, किन लक्षणों की मदद से आप विटामिन-बी12 की कमी का पता लगा सकते हैं।

    थकावट

    विटामिन-बी12 की कमी का सबसे आम लक्षण है, थकावट। बहुत अधिक काम करने के बाद थकान होना स्वाभाविक है, लेकिन बिना किसी कारण से थका हुआ महसूस करना चिंता का कारण बन सकता है। जिसकी एक वजह हो सकती है विटामिन-बी12 की कमी। दरअसल, विटामिन-बी 12 शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं (Red Blood Cells) बनाने में मदद करते हैं, जो ऑक्सिजन को शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक लेकर जाते हैं। इसकी कमी होने की वजह से रेड ब्लड सेल्स कम बनते हैं और शरीर के हर भाग तक ठीक से ऑक्सिजन नहीं पहुंच पाता है, जिस वजह से थकान महसूस होने लगती है।

    यह भी पढ़ें: शीत लहर से खुद को रखना है सुरक्षित, तो मददगार होंगे ये फूड आइटम्स

    हाथ-पैरों में झंझनाहट

    अक्सर ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट की वजह से हमारे हाथ या पैर सुन्न महसूस होने लगते हैं या उनमें झनझनाहट होने लगती है। लेकिन कई बार, हमारे नर्वस सिस्टम में दिक्क्त होने की वजह से भी हाथ-पैरों में झनझनाहट की समस्या हो सकती है। इसका कारण भी विटामिन-बी12 की कमी हो सकती है। यह विटामिन हमारे नर्वस सिस्टम के लिए काफी आवश्यक होता है। इसकी कमी की वजह से, नर्वस सिस्टम के सेल्स डैमेज होने लगते हैं, जिस वजह से, वे ठीक से सिग्नल नहीं दे पाते। इसलिए हाथ-पैरों में झंझनाहट होने की समस्या हो सकती है।

    खबरें और भी

    धड़कनों का तेज होना

    हमारा दिल ब्लड पंप करता है, ताकि शरीर के हर हिस्से तक ब्लड ठीक से पहुंच सके और ऑक्सिजन मिल सके, लेकिन विटामिन-बी12 की कमी की वजह से रेड ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं, जिस कारण से ऑक्सिजन शरीर के हर हिस्से में ठीक नहीं पहुंच पाता। इस कमी को पूरा करने के लिए दिल अधिक तीव्रता से ब्लड पंप करने लगता है, जिस वजह से दिल की धड़कनें अधिक तेज हो सकती हैं।

    मुंह में छाले

    विटामिन-बी12 की कमी के सबसे शुरुआती लक्षण, आपको अपने मुंह में ही नजर आएंगे। मुंह में छाले होना, जीभ में सूजन, जीभ का अधिक लाल होना इसके कुछ आम लक्षण हैं। इसका भी एक कारण विटामिन-बी12 की कमी के कारण रेड ब्लड सेल्स की कमी हो सकती है।

    कॉग्नीटिव हेल्थ में परेशानी

    कॉग्नीटिव हेल्थ का मतलब होता है, ठीक से सोचना, याद करने की क्षमता और याद करने की क्षमता। विटामिन-बी12 हमारे नर्वस सिस्टम के लिए आवश्यक होता है, इसलिए इसकी कमी की वजह से हमारे नर्वस सिस्टम के सेल्स डैमेज होने लगते हैं, जिस वजह से कॉग्नीटिव हेल्थ प्रभावित हो सकती है। इस कारण से, फोकस करने में या चीजों को याद रखने और ठीक से सोचने में तकलीफ होती है।

    यह भी पढ़ें: बढ़ती ठंड में बच्चों को रखें सर्दी-जुकाम से सुरक्षित, मददगार होंगे ये टिप्स

    Picture Courtesy: Freepik