Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vitamin D Deficiency: विटामिन-डी की कमी मचा सकती है शरीर में हड़कंप, दर्द और अकड़न से हो जाएगा हाल बेहाल

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 10:42 AM (IST)

    हमारे शरीर को हेल्दी रखने के लिए सभी पोषक तत्वों का सही मात्रा में उपलब्ध होना जरूरी है। इनमें विटामिन-डी भी शामिल है। ये सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि ...और पढ़ें

    शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लें हो गई है Vitamin D की कमी (Picture Courtesy: Freepik)
    शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लें हो गई है Vitamin D की कमी (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. विटामिन-डी की कमी के कारण शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं।
    2. विटामिन-डी की कमी की वजह से मूड स्विंग्स और डिप्रेशन भी हो सकता है।
    3. इसकी वजह से मेटाबॉलिज्म और थायरॉइड ग्लैंड भी प्रभावित हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। विटामिन-डी, जिसे सनशाइन विटामिन भी कहा जाता है, हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है। यह हमारी हड्डियों, इम्यून सिस्टम और मूड को बेहतर बनाए रखने के साथ-साथ और भी कई चीजों के लिए जरूरी होता है। हालांकि, अक्सर लोगों में इस विटामिन की कमी (Vitamin D Deficiency) रहती है।

    इसके कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनमें कमजोर हड्डियां, डिप्रेशन और थायरॉइड की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इसकी कमी से बचाव करना जरूरी है। इस आर्टिकल में, हम विटामिन-डी की कमी के कुछ सामान्य लक्षणों (Vitamin D Deficiency Signs) के बारे में जानेंगे और साथ ही, ये किन वजहों से होता है (Vitamin D Deficiency Causes) इस बारे में भी जानने की कोशिश करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी से जर्जर बन सकता है शरीर, बचाव के लिए पिएं 5 ड्रिंक्स

    विटामिन-डी की कमी के लक्षण (Vitamin D Deficiency Signs)

    • थकान- विटामिन-डी की कमी से अक्सर थकान और कमजोरी होती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि विटामिन-डी हमारे शरीर की मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है, जिससे ऊर्जा उत्पादन कम होता है।
    • हड्डियों का दर्द- विटामिन-डी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियों में कमजोरी और दर्द हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि विटामिन-डी कैल्शियम के अवशोषण के लिए जरूरी है।
    • मांसपेशियों की कमजोरी- विटामिन-डी की कमी से मांसपेशियों में कमजोरी और दर्द हो सकता है। इससे मांसपेशियों के काम करने की क्षमता प्रभावित होती है।
    • माइग्रेन- कुछ लोगों के लिए, विटामिन-डी की कमी से माइग्रेन या सिरदर्द हो सकता है।
    • मूड स्विंग्स- विटामिन-डी हमारे दिमाग के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इसकी कमी से मूड स्विंग्स, चिंता और डिप्रेशन हो सकता है।
    • मुंहासे- विटामिन-डी की कमी से मुंहासे की समस्या बढ़ सकती है।
    • इन्फेक्शन- विटामिन-डी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। लेकिन इसकी कमी से इम्युनिटी कमजोर होती है और बार-बार संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।
    • बालों का झड़ना- विटामिन-डी बालों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से बालों का झड़ना हो सकता है।
    • दांतों की समस्याएं- विटामिन-डी दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से दांतों की समस्याएं जैसे कैविटी और मसूड़े की बीमारी हो सकती है।

    विटामिन-डी की कमी के कारण (Vitamin D Deficiency Causes)

    विटामिन-डी की कमी के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं-

    • धूप में कम रहना- विटामिन-डी मुख्य रूप से सूरज की रोशनी का हमारी त्वचा के संपर्क में आने से बनता है। यदि आप पर्याप्त समय धूप में नहीं बिताते हैं, तो आप में विटामिन-डी की कमी हो सकती है।
    • डाइट में विटामिन-डी की कमी- विटामिन-डी कुछ फूड आइटम्स में भी पाया जाता है, जैसे मछली, अंडे, और मशरूम। यदि आप इन फूड आइटम्स का भरपूर सेवन नहीं करते हैं, तो आपको विटामिन-डी की कमी हो सकती है।
    • मोटापा- मोटापा विटामिन-डी के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है।
    • कुछ दवाएं- कुछ दवाएं भी विटामिन-डी के अवशोषण को कम कर सकती हैं।
    • बुढ़ापा- उम्र बढ़ने के साथ विटामिन-डी का अवशोषण कम हो सकता है।

    विटामिन-डी की कमी का इलाज

    • यदि आपको विटामिन-डी की कमी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो अपने डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। वो ब्लड टेस्ट करके ये पता लगा सकते हैं कि आपके आपके शरीर में विटामिन-डी का स्तर क्या है और उसके मुताबिक इलाज बता सकते हैं।
    • हालांकि, विटामिन-डी की कमी का इलाज आमतौर पर विटामिन-डी की सप्लीमेंट्स लेने से किया जाता है। आपका डॉक्टर आपके शरीर की जरूरतों के आधार पर खुराक निर्धारित कर सकते हैं। इसके साथ ही, धूप में समय बिताने और विटामिन-डी से भरपूर फूड्स खाने से भी इसकी कमी को दूर किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी को झट से पूरा करेंगे ये हेल्दी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स

    खबरें और भी