विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Benefits of Vitamin K: विटामिन K बॉडी के लिए किस तरह जरूरी है? इसकी कमी पूरी करने के लिए डाइट में करें 5 चीज़ें शामिल

By Shahina Soni NoorEdited By:
Published: Mon, 28 Jun 2021 06:05 PM (IST)

Health Benefits of Vitamin K बॉडी में विटामिन के का स्तर संतुलित होना जरूरी है। विटामिन K वसा में घुलनशील ...और पढ़ें

मुंह के मसूड़ों में जब सूजन हो जाती है तो एवोकाडो इसमें बेहतर सुधार करता है।
मुंह के मसूड़ों में जब सूजन हो जाती है तो एवोकाडो इसमें बेहतर सुधार करता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। विटामिन K की शरीर में सबसे ज्यादा जरूरत रक्त का थक्का बनाने के लिए होती है। अगर विटामिन K शरीर में न हो तो चोट लगने पर रक्त का थक्का न बनने की वजह से सारा खून शरीर से बाहर निकल जाएगा। विटामिन K हड्डियों को मज़बूत करता है। यह बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ ही, दिल की बीमारियों से भी महफूज़ रखता है। विटामिन K की कमी की वजह से एनीमिया की बीमारी हो सकती है। शरीर को रोजाना लगभग 90 माइक्रोग्राम विटामिन K लेने की जरूरत होती है। इससे अधिक मात्रा में लेने से खून पतला हो सकता है, जो कि खतरनाक साबित हो सकता है। विटामिन K शरीर में रक्त के प्रवाह को बनाए रखता है। यह रक्त जमने की प्रक्रिया में शामिल जीएलए प्रोटीन, मिनरल और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों को सक्रिय करके शरीर में रक्त का जमाव होने से रोकता है।

विटामिन K वसा में घुलनशील विटामिन है, इसमें प्रोथ्रोम्बिन नाम का प्रोटीन होता है, जो खून में थक्का नहीं बनने देता। यह विटामिन रक्त में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करता है जिससे हड्डी मजबूत होती है। बॉडी में विटामिन के का स्तर संतुलित होना जरूरी है। विटामिन के की कमी को डाइट में कुछ चीज़ों को शामिल करके आसानी से पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि डाइट में विटामिन के की कमी को पूरा करने के लिए किन चीज़ों को शामिल करें।

कद्दू या सीताफल:

सीताफल आसानी से और बहुत कम दामों पर मिल जाता है। इस सब्जी में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटाशियम, मैग्मीशियम जैसे खनिज पदार्थ मौजूद रहते हैं। कद्दू विटामिन के का उत्तम स्रोत है।

केला करें डाइट में शामिल:

केला पूरे साल पाया जाने वाला सस्ता फल है, जिसे आसानी से खरीदा जा सकता है। यह विटामिन K और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरा होता है। केला पाचन को दुरूस्त रखता है, साथ ही वज़न को भी कंट्रोल रखता है। केले में मौजूद विटामिन K शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाता है और कार्बोहाइड्रेट और वसा को चयापचय में मदद करता है, जिससे उन्हें ऊर्जा में बदल दिया जाता है।

ब्रोकोली विटामिन K का बेस्ट स्रोत:

ब्रोकली एक ऐसा पावर फूड है जिसे हम हरी गोभी के नाम से भी जानते हैं। ब्रोकली में विटामिन K के साथ-साथ फाइबर, प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर होता है। ब्रोकोली हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत करती है।

अंडे मांसपेशियों के लिए हैं जरूरी:

अंडे में प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन K भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें प्रोटीन, फोलेट और सेलेनियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व और खनिज मौजूद होते हैं जो मांसपेशियों की वृद्धि और हड्डियों की मजबूती में बेहद मददगार है।

एवोकाडो:

मुंह के मसूड़ों में जब सूजन हो जाती है तो एवोकाडो इसमें बेहतर सुधार करता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी सुधार करता है। यह विटामिन K और मैग्नीशियम का एक बड़ा स्रोत हैं। इस फल में पोटेशियम और फाइबर मौजूद रहता है जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।