Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: क्या रात में अचानक से खुल जाती है नींद, तो हो सकते हैं इस गंभीर बीमारी के शिकार

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 31 Jul 2023 12:55 PM (IST)

    Health Tips सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना काफी जरूरी है। कम नींद लेने के कारण सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जो रात में बा ...और पढ़ें

    Health Tips: रात में अचानक से खुल जाती है नींद, तो हो जाएं सावधान
    Health Tips: रात में अचानक से खुल जाती है नींद, तो हो जाएं सावधान

    HighLights

    1. अगर आप खाने में अधिक मिर्च-मसाला शामिल करते हैं, तो फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
    2. बढ़ा हुआ वजन फैटी लिवर का मुख्य कारण होता है।
    3. बीन्स, चना और राजमा जैसी चीजों को खाने से फैटी लिवर की समस्या कम होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: रात में नींद न आना या रात में नींद से बार-बार जागना दोनों ही आपकी सेहत के लिए खतरनाक है। कई बार लोगों की नींद रात में अचानक से खुल जाती है और फिर बहुत देर तक वो सो नहीं पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 1 से 4 बजे के बीच अगर आप रोजाना उठ जाते हैं, तो यह गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। जिसे हम फैटी लिवर कहते हैं। इस बीमारी में लिवर में बहुत ज्यादा फैट जमा हो जाता है, ऐसे में लिवर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है।

    आखिर नींद का लिवर से क्या है कनेक्शन?

    रात में 1 से 4 बजे के बीच जब हम सोते हैं, तो लिवर हमारे शरीर को साफ करने और डिटॉक्स करने के लिए तेजी से काम करता है। अगर इस दौरान नींद बार-बार खुलती है, तो यह लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।

    लिवर फैटी या स्लो होने पर शरीर को डिटॉक्स और साफ करने में ज्यादा ताकत लगती है, ऐसा होने पर नर्वस सिस्टम हमें ट्रिगर करता है और हमारी नींद खुल जाती है। वहीं अगर लिवर हेल्दी है, तो इस दौरान हमारी नींद नहीं खुलती।

    क्यों होती है फैटी लिवर की समस्या

    अगर आप खाने  में अधिक मिर्च-मसाला शामिल करते हैं, तो फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

    बढ़ा हुआ वजन फैटी लिवर का मुख्य कारण होता है। इसके लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज चाहिए।

    कई बार टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को भी फैटी लिवर की समस्या होती है।

    जिन लोगों को थायराइड की समस्या है, उन्हें भी फैटी लिवर हो सकता है।

    फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए खाएं ये चीजें

    एवोकाडो

    एवोकाडो लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, साथ ही लीवर के द्वारा स्क्रीट होने वाले डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाता है। वहीं इसमें पाए जानें वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर के फैट्स को पिघलाने में मदद करते हैं।

    खबरें और भी

    लहसुन

    जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उनके लिए लहसुन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी लिवर को स्वस्थ रखते हैं।

    बीन्स, चना या राजमा

    बीन्स, चना और राजमा जैसी चीजों को खाने से फैटी लिवर की समस्या कम होती है। दरअसल इनमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है।

    सनफ्लावर सीड्स

    सनफ्लावर सीड्स में विटामिन-E पाया जाता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। ये बीज लिवर को ठीक करने में मदद करते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik