यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Walking Benefits: रहना चाहते हैं चुस्त और दुरुस्त, तो रोज थोड़ी देर जरूर करें वॉकिंग
दिन में अधिकतर समय बैठे रहने की वजह से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इस कारण से दिल की बीमारियां वजन बढ़ना डायबिटीज जोड़ों का दर्द जैसी कई ...और पढ़ें

HighLights
- वॉक करना हमारे लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
- इससे वजन और स्ट्रेस कम करने में मदद मिलती है।
- इससे दिल की बीमारियों से रक्षा और इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Walking Benefits: बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के खतरे में खुद को हेल्दी रखने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। हमारे दिन का ज्यादातर समय बैठकर बीतता है। चाहे ऑफिस में हो, गाड़ी या अपने घर में क्यों न हो, हम अधिकतर समय बैठे ही रहते हैं। इस कारण से न केवल वजन बढ़ने का खतरा रहता है बल्कि, डिमेंशिया और हार्ट डिजीज जैसी कई खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए फिजिकल एक्टिविटी तो बेहद जरूरी है।
फिजिक्ल एक्टिविटी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले भारी डंबल और प्लैंक्स आते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप फिजिकली फिट भी रहेंगे और इसे आप बहुत आसानी से कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं, वॉकिंग की। वॉक करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसलिए रोज वॉक करना आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में काफी मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं, रोज वॉक करना आपकी सेहत के लिए कैसे लाभदायक हो सकता है।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
वॉक करने से हमारे दिमाग तक ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है। इस कारण से दिमाग के सेल्स तक ऑक्सिजन ठीक से पहुंच पाता है और सेल्स बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। इसके अलावा, वॉक करने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है और मूड अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें: पीरियड्स क्रैम्प से राहत दिला सकता है डार्क चॉकलेट, जानें इसके अन्य फायदे
दिल के लिए फायदेमंद
वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ-साथ हाइपरटेंशन की समस्या भी कम होती है, जो दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा, यह कार्डियोरेस्पिरेटरी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वॉकिंग एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो दिल को हेल्दी रखने में मददगार होता है।
खबरें और भी
वजन कम करने में मददगार
इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ने की समस्या सबसे अधिक होती है, लेकिन वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है, जिस कारण से एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होता और वजन नहीं बढ़ता। साथ ही, अगर आपका वजन अधिक है, तो उसे कम करने में भी यह काफी मददगार हो सकता है।
इम्यूनिटी मजबूत होती है
एक्सरसाइज करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वॉकिंग एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
बेहतर नींद
वॉक करने से आपका स्ट्रेस कम होता है और पाचन बेहतर होता है, जिस कारण से रात को नींद अच्छी होती है और सुबह अधिक फ्रेश महसूस करते हैं।
मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं
वॉक करते समय हमारे जोड़े और मांसपेशियां एक्टिव रहते हैं, जिससे उनकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और वे बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं। इससे जोड़ों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और वे एक्टिव भी रहती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या कम होती है। साथ ही, इससे पोस्चर भी बेहतर बनता है।
यह भी पढ़ें: मौसम में बदलाव की वजह से गंभीर हो सकती है माइग्रेन की समस्या, इन तरीकों से करें इसे मैनेज
Picture Courtesy: Freepik