Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Warm Water Benefits: चाय की जगह गुनगुना पानी से करें सुबह की शुरुआत, मिलते हैं कई गजब के फायदे

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 06:24 PM (IST)

    Warm Water Benefits अक्सर लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं खाली पेट इसे पीने से पाचन संबंधी कई समस्याएं होती हैं। आ ...और पढ़ें

    Warm Water Benefits: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे
    Warm Water Benefits: सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के हैं अनगिनत फायदे

    HighLights

    1. सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
    2. सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
    3. गुनगुना पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Warm Water Benefits: हम में से ज्यादातर लोग अपनी दिन की शुरुआत एक कप चाय के साथ करते हैं। चाय के बिना लोगों की सुबह ही नहीं होती। लेकिन क्या आपको पता है खाली पेट चाय पीने से गैस होती है। इसके बजाय आप सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पी सकते हैं। सदियों से हमारे बड़े-बुजुर्ग सुबह उठते ही गर्म पानी पीते आ रहे हैं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इससे शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी क्यों पीना चाहिए?

    टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालता है

    अगर आप रोजाना नींबू की 2-3 बूंदे डालकर गुनगुना पानी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लगता है, जिससे मेटाबॉलिक दर भी बढ़ता है।

    वजन कम करने में मददगार

    अगर आप वजन तेजी से घटाना चाहते हैं, तो रोजाना गुनगुने पानी में जीरा डालकर पिएं। इससे बहुत जल्द आपका वजन घटने लगेगा।

    पाचन बेहतर बनाता है

    पाचन संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो रोजाना सुबह गुनगुना पानी पिएं। सुबह खाली पेट और रात को खाने के बाद गर्म पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

    हाइड्रेट रखता है

    सुबह-सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और आप जल्दी बीमार नहीं होते हैं।

    सर्दी-खांसी में लाभदायक

    रोज सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। साथ ही इम्युनिटी भी बढ़ती है।

    स्किन के लिए फायदेमंद

    रोज सुबह उठकर गर्म पानी पीने से स्किन भी चमकदार होती है।अगर आप स्किन पर नेचुरल निखार चाहते हैं, तो रोजोना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे चेहरे पर ग्लो आता है, साथ ही कील-मुंहासों और अन्य त्वचा संबंधी समस्या से छुटकारा मिलता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी