Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    डॉक्टर ने बताए महिलाओं में Heart Attack के प्रमुख लक्षण, बचने के लिए समय रहते कर लें पहचान

    Updated: Tue, 06 Aug 2024 07:05 PM (GMT+05:30)

    Heart Attack दिल से जुड़ी एक गंभीर समस्या है जिसकी वजह से इन दिनों कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। गलत खानपान बिगड़ती लाइफस्टाइल और सेहत को नजरअंदाज करन ...और पढ़ें

    महिलाओं में नजर आते हैं हार्ट अटैक के ये लक्षण (Picture Credit- Freepik)
    महिलाओं में नजर आते हैं हार्ट अटैक के ये लक्षण (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. Heart Attack एक गंभीर समस्या है, जो कई लोगों को अपना शिकार बनाती है।
    2. खासकर महिलाएं अक्सर इसे अनदेखा करने की वजह से इसकी चपेट में आ जाती हैं।
    3. ऐसे में डॉक्टर के बताए कुछ लक्षणों से आप समय रहते इसकी पहचान कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों की सेहत काफी हद तक उनकी आदतों और लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है। यही वजह है कि इन दिनों काम के बढ़ते बोझ और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। खासकर महिलाएं अक्सर घर की जिम्मेदारियों और काम के लोड के चलते अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। यही वजह है कि अक्सर महिलाओं को दिल से जुड़ी बीमारियां अपना शिकार बना लेती हैं।

    ऐसे में महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में जानने के लिए हमने मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल गुड़गांव में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. संजीव चौधरी से बातचीत की।

    यह भी पढ़ें-  जरूरी खबर! Gen X और Millennials को ज्यादा रहता है 17 तरह के कैंसर का खतरा

    क्यों जरूरी है कि लक्षणों की पहचान

    डॉक्टर ने बताया कि मायोकार्डियल इन्फार्क्शन, जिसे अक्सर दिल के दौरे के नाम से भी जाना जाता है, एक तरह की मेडिकल इमरजेंसी है, जिसका इलाज जल्द से जल्द किया जाना आवश्यक है। समय रहते इसके लक्षण की पहचान कर लेने से इससे होने वाली मौतों को रोका जा सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर के बताए निम्न लक्षणों से समय रहते इसकी पहचान कर सकते हैं।

    सीने में दर्द

    इसके सबसे प्रमुख लक्षणों में सीने में दर्द या बेचैनी शामिल है, जिसमें अक्सर सीने में दबाव, जकड़न या दबोचने जैसा महसूस होता है। अगर यह असुविधा कुछ मिनटों से ज्यादा समय तक बनी रहती है, तो आपके दिल के काम करने के तरीके में एक बड़ी समस्या हो सकती है।

    शरीर के अन्य क्षेत्रों में दर्द

    कंधे, हाथ, पीठ, गर्दन, जबड़ा या पेट सभी में असुविधा का अनुभव होना भी दिल के दौरे का लक्षण हो सकता है। हालांकि, यह दर्द अन्य समस्याओं की वजह से भी हो सकता है, लेकिन अगर यह लगातार बना रहता है और शारीरिक गतिविधि या भावनात्मक तनाव से जुड़ा है, तो इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

    खबरें और भी

    पसीना आना

    बिना वजह पसीना आना भी संभावित दिल के दौरे का संकेत दे सकता है। Sympathetic nervous system का एक्टिव होना और शरीर की तनाव प्रतिक्रिया इस लक्षण के लिए जिम्मेदार है।

    सिर घूमना या मतली

    दिल के दौरे के लक्षण के रूप में विशेष रूप से महिलाओं में, कभी-कभी उल्टी के साथ सिर घूमना या मतली महसूस होना एक सामान्य घटना है। ब्रेन और पाचन तंत्र में खून की आपूर्ति में कमी इन लक्षणों का कारण बन सकती है।

    सांस फूलना

    सीने में दर्द के साथ ही सांस फूलना भी एक वॉर्निंग साइन हो सकता है। अचानक या धीरे-धीरे गहरी सांस लेने में दिक्कत होना, एक संकेत है कि आपके हार्ट को ब्लड को सही तरीके से पंप करने में कठिनाई हो रही है।

    थकान

    बिना ज्यादा काम या मेहनत किए ज्यादा थकान महसूस होना, खासकर महिलाओं में दिल के दौरे का एक लक्षण हो सकता है। ऐसा अक्सर दौरा पड़ने से कुछ दिन या हफ्ते पहले होता है। अगर आपको ऐसा कुछ महसूस हो रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके दिल को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें-  महिलाओं में होने वाला गंभीर कैंसर है Uterine Cancer, शरीर में नजर आने कुछ बदलावों से कर सकते हैं पहचान