Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रात होते ही नजर आते हैं Lung Cancer के 5 खतरनाक लक्षण, देर होने से पहले हो जाएं अलर्ट

    Updated: Wed, 20 Aug 2025 03:28 PM (GMT+05:30)

    कैंसर एक गंभीर बीमारी है जिसके कई प्रकार होते हैं। फेफड़े का कैंसर इनमें से एक खतरनाक प्रकार है और यह कैंसर से होने वाली मौतों का एक प्रमुख कारण है। ध ...और पढ़ें

    फेफड़ों के कैंसर के लक्षण रात में दिखने वाले इन संकेतों पर दें ध्यान! (Picture Credit- Freepik)
    फेफड़ों के कैंसर के लक्षण रात में दिखने वाले इन संकेतों पर दें ध्यान! (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कैंसर के मामले परेशानी की वजह बने हुए हैं। यह एक गंभीर बीमारी है, जो किसी को भी अपना शिकार बना सकती है। कैंसर के कई सारे प्रकार होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों को प्रभावित करते हैं। लंग या फेफड़े का कैंसर इन्हीं में से एक है, जो इस बीमारी का खतरनाक प्रकार है।

    वर्तमान में कई लोग इस कैंसर से जूझ रहे हैं। WHO के मुताबिक फेफड़े का कैंसर दुनियाभर में कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण है। लंग कैंसर का प्रमुख कारण स्मोकिंग है, जो इसके लगभग 85% मामलों के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, वर्तमान में नॉन-स्मोकर्स में भी इसके मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान की जाए, ताकि देर होने से पहले सही इलाज मिल सके।

    रात में नजर आते हैं लंग कैंसर के लक्षण

    लंग कैंसर का शिकार होने पर शरीर इसके कुछ चेतावनी संकेत पहले ही लेने लगता है। हालांकि, ये संकेत इतने आम होते हैं कि लोग अक्सर इसे अनदेखा कर देते हैं। खासकर रात के समय इसके कुछ ऐसे लक्षण नजर आते हैं, जिसकी पहचान कर लंग कैंसर का पता लगाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स, फरीदाबाद में मेडिकल ऑन्कोलॉजी के क्लिनिकल डायरेक्टर और एचओडी डॉ मोहित शर्मा से जानेंगे रात में नजर आने वाले लंग कैंसर के ऐसे कुछ लक्षणों के बारे में-

    डॉक्टर ने बताया कि फेफड़ों के कैंसर के लक्षण अक्सर दिन के समय में ही दिखाई देते हैं, लेकिन रात के समय इन्हें पहचान पाना ज्यादा आसान हो जाता है, क्योंकि यह रात में ज्यादा नजर आते हैं। इन चेतावनी संकेतों को पहचानना, समय रहते इसका पता लगाने और समय पर इलाज के लिए बेहद जरूरी है।

    खबरें और भी

    रात में लगातार खांसी

    लंग कैंसर का एक आम लक्षण रात में लगातार खांसी आना है, जो लेटने पर और बढ़ जाती है। ऐसा एयरवेज में जलन के कारण होता है और अक्सर नींद में खलल डाल सकता है।

    सांस लेने में तकलीफ

    एक और खतरनाक लक्षण रात में सांस लेने में तकलीफ है, जिसे अक्सर अस्थमा या स्लीप एपनिया समझ लिया जाता है। यह एयरवेज के बंद होने या फेफड़ों के आसपास तरल पदार्थ यानी लिक्विड जमा होने का संकेत हो सकता है।

    सीने में दर्द

    कई मरीजों को रात में सीने में दर्द भी होता है, जो पेट के बल लेटने पर और बढ़ सकता है। यह दर्द कंधों या पीठ तक फैल सकता है और अक्सर लोग इसे मांसपेशियों में अकड़न समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

    रात में पसीना आना

    रात के समय पसीना आना भी एक और खतरे का संकेत है। इसमें मरीज बिना किसी स्पष्ट या ज्ञात कारण के पसीने से लथपथ हो जाता है, जो शरीर में कैंसर से संबंधित बदलावों की ओर इशारा करता है।

    खांसी में खून आना

    यह लंग कैंसर का एक गंभीर और प्रमुख लक्षण है, जिसे लोग काफी देर से नोटिस करते हैं। रात के समय खून की खांसी आना इसके सबसे खतरनाक लक्षणों में से एक है। रात में खांसी के दौरान थूक में खून के छोटे से अंश को भी कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये लक्षण लगातार बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए, क्योंकि फेफड़ों के कैंसर का समय पर निदान ही जीवन बचा सकता है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 लक्षण भी है ब्रेस्ट कैंसर के संकेत; नजर आते ही करवा लेना चाहिए चेकअप

    यह भी पढ़ें- रात होते ही नजर आता है इन 5 तरह के कैंसर का एक ही लक्षण! दिखते ही तुरंत लें डॉक्टर का अपॉइंटमेंट