Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Gaining Tips: वजन बढ़ाने के लिए बेहद फायदेमंद है दूध और अलसी, इन 4 तरीकों से करें इस्तेमाल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 08:19 AM (IST)

    कई लोग जहां बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने कम वजन की वजह से परेशान हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं तो हम आप ...और पढ़ें

    वजन बढ़ाने के लिए ऐसे करें दूध और अलसी का सेवन
    वजन बढ़ाने के लिए ऐसे करें दूध और अलसी का सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Gaining Tips: हेल्दी और फिट बने रहने के लिए लोग अक्सर कई सारे उपाय करते हैं। कुछ लोग जहां अपना वजन घटाने के लिए डाइट और वर्कआउट का सहारा लेते हैं, तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपना वजन बढ़ाने के लिए काफी मेहनत करते हैं। हालांकि, कई बार वजन बढ़ाना काफी मुश्किल काम लगता है। कम वजन की वजह से अक्सर लोग परेशान रहने लगते हैं। अगर आप भी अपने कम वजन की वजह से परेशानी झेल रहे हैं, तो इसमें दूध और अलसी आपके काफी काम आ सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे वजन बढ़ाने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से कुछ ही समय में अपना बढ़ा सकते हैं।

    दूध में भिगोकर का खाएं अलसी

    अगर आप अपने कम वजन से परेशान हैं और इसे जल्द ही बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध में अलसी भिगोकर खाने से जल्द फायदा मिलेगा। इसके लिए एक ग्लास दूध में दो चम्मच अलसी भिगोकर रात भर छोड़ दें। अब सुबह उठकर इन बीजों को चबाकर खा लें और दूध को भी पी लें। नियमित रूप से ऐसा करने से वजन बढ़ाने में काफी मदद होगी। साथ ही यह आपको दिनभर ऊर्जावान भी बनाए रखेगा।

    अलसी और दूध का शेक

    वजन बढ़ाने के लिए आप अलसी और दूध का शेक भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए केला,बादाम,काजू और किशमिश को पीस लें और फिर इसमें एक चम्मच अलसी के बीज मिलाकर पी जाएं। इसे पीने से आपको न सिर्फ पर्याप्त कैलोरी मिलेगी, बल्कि शरीर में कार्ब्स, फैट और प्रोटीन की भी पूर्ति होगी। नियमित रूप से इसका सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है।

    दूध में मिलाकर खाएं अलसी

    अगर आप ऊपर बताए गए तरीकों से अलसी का सेवन नहीं करना चाहते हैं, तो इसे दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके लिए अलसी के कुछ बीजों को रोस्ट करने के बाद इसका पाउडर बना लें। रोजाना एक ग्लास दूध में इस पाउडर को मिलाकर पी जाएं। रोज रात को दूध में अलसी का पाउडर मिलाकर पीने से न सिर्फ वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि दिल की सेहत में भी सुधार होगा।

    खबरें और भी

    दूध में उबालकर खाएं अलसी

    वजन बढ़ाने के लिए अलसी को दूध में उबालकर भी खा सकते हैं। अलसी के बीजों को भुनकर इसका एक पाउडर तैयार कर लें। अब एक बर्तन में दूध और अलसी के पाउडर को मिलाकर उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर पी जाएं। आप चाहे तो सीधे अलसी के बीजों को भी दूध में डालकर उबाल सकते हैं। रोज रात को इसका सेवन करने से फायदा नजर आने लगेगा।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik