यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss Diet: तेजी से कम करना चाहते हैं मोटापा, तो डाइट में शामिल करें इन 5 सब्जियों के जूस
Weight Loss Diet इन दिनों बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण वजन बढ़ने की समस्या आम है। ऐसे में एक्सरसाइज के लिए समय निकालना एक बड़ा चैलेंज है। अग ...और पढ़ें

HighLights
- पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गाजर का जूस वजन कम करने में बेहद मददगार है।
- वजन कम करने में चुकंदर का जूस असरदार हो सकता है।
- लौकी जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Diet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसे में तनाव, अनिद्रा आदि समस्याएं आम होती जा रही है। हालांकि अनहेल्दी डाइट के कारण भी आपका वजन बढ़ सकता है। बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पास एक्सरसाइज करने का भी टाइम नहीं होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आज आपको कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनका जूस पीने से फैट बर्न होने में मदद मिल सकती है।
गाजर का जूस
वजन घटाने के लिए गाजर का जूस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गाजर को वेट लॉस जर्नी में आसानी से शामिल कर सकते हैं। यह जड़ वाली सब्जी फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो वजन कंट्रोल करने में सहायक है।
पालक का जूस
पालक को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर में खून की पूर्ति करती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करें। पालक का जूस पीने से आपकी इम्युनिटी भी मजबूत रहेगी।
लौकी जूस
लौकी जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसके अलावा, लौकी में कैलोरी कम होती है। इसलिए आप अपनी डाइट में लौकी का जूस शामिल कर बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।
खबरें और भी
पत्तागोभी का जूस
पत्तागोभी का जूस पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। पत्तागोभी का जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं।
चुकंदर का जूस
वजन कम करने में चुकंदर का जूस असरदार हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए भी सहायक होता है। इस जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik