Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss Remedies: कुछ दिनों में कम करना चाहते हैं वजन, तो ऐसे करें दालचीनी की चाय का सेवन

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 16 Apr 2023 08:09 AM (IST)

    Weight Loss Remedies बिगड़ती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से इन दिनों कई लोग मोटापे का शिकार हो चुके हैं। अगर आप भी बढ़ते वजन की समस्या से परेशान ह ...और पढ़ें

    पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना रात में पिएं यह हर्बल चाय
    पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना रात में पिएं यह हर्बल चाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Remedies: इन दिनों कई लोग खराब जीवनशैली की वजह से कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। गलत खानपान और बिगड़ती दिनचर्या की वजह से ज्यादातर लोग इन दिनों मोटापे से परेशान हैं। ऐसे में अपना वजन कम करने और इसे नियंत्रित रखने के लिए लोग कई तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन बावजूद इसके मन मुताबिक परिणाम नहीं मिल पाते हैं।

    अगर आप भी अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं, तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे नुस्खे के बारे में, जिसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं। दालचीनी से बनी यह चाय आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। तो चलिए जानते हैं इस हर्बल चाय को बनाने और इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में-

    दालचीनी की चाय के लिए सामग्री-

    • एक कप पानी
    • एक चम्मच दालचीनी का पाउडर
    • एक चुटकी काली मिर्च
    • एक चम्मच शहद
    • थोड़ा सा नींबू का रस

    ऐसे बनाएं दालचीनी की चाय

    • दालचीनी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी डालें।
    • इसमें दालचीनी का पाउडर, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं।
    • अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से उबालें।
    • जब चाय अच्छे से उबल जाएं, तो इसे एक कप में छान लें।
    • अब इसमें शहद डाल कर अच्छी तरह से मिला दें।
    • तैयार है आपकी हेल्दी दालचीनी की हर्बल चाय।
    • अब रोजाना रात के समय इस चाय को पीने से जल्द ही फैट बर्न करने में मदद मिलेगी।

    दालचीनी की चाय के फायदे

    • दालचीनी की चाय पीने से शरीर में खराब कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
    • नियमित रूप से इस चाय को पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
    • साथ ही दालचीनी की चाय पेट फूलने या गैस की समस्या को दूर करने में भी कारगर है।
    • दालचीनी की चाय शुगर लेवल सामान्य रखने में भी काफी मददगार है।
    • पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं के लिए दालचीनी की चाय बेहद फायदेमंद है।
    • दालचीनी की चाय पीने से तनाव से राहत मिलती है।
    • यह चाय हार्ट हेल्दी रखने के लिए साथ ही डायबिटीज, कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को भी कम करती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी