Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weight Loss Tips: तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो खाएं ये लो कैलोरी स्नैक्स

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 13 Jan 2023 12:24 PM (IST)

    Weight Loss Tips सर्दियों में वजन बढ़ने की समस्य आम है लेकिन खानपान में बदलाव कर आप वजन कम कर सकते हैं। मोटापा कम करने के लिए आप इन चीजों को स्नैक्स म ...और पढ़ें

    Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए खाएं ये स्नैक्स
    Weight Loss Tips: वजन कम करने के लिए खाएं ये स्नैक्स

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण वजन बढ़ने की समस्या आम है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम में खानपान में बदलाव के कारण वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, लोग ठंड की वजह एक्सरसाइज करने से भी कतराते हैं। ऐसे में आज आपको लो कैलोरी वाले स्नैक्स आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप सर्दियों में बिना किसी टेंशन के मजे से स्वाद ले सकते हैं। आइए जानें...

    1.पालक ढोकला

    पालक ढोकला स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें बेसन, दही, सूजी से बनाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। वेट लॉस के लिए आप इसे स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं।

    2.मेथी चिला

    मेथी चिला वजन घटाने के लिए एक परफेक्ट स्नैक्स आइटम है। आप इसे नियमित रूप से शाम या सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। यह वजन घटाने में मददगार है।

    3.मखाना

    मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चाहें तो आप मखाना को बिना घी या तेल के भी रोस्ट कर खा सकते हैं। या कम मात्रा में घी या तेल में फ्राई कर भी स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।

    4.उपमा

    उपमा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आप इसे कई तरह की सब्जियों से तैयार कर सकते हैं। यह लो कैलोरी ब्रेकफास्ट है।

    5. पॉपकॉर्न खाएं

    पॉपकॉर्न में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे पॉपकॉर्न खा सकते हैं। यह पाचन को सुधार करता है और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

    6.स्प्राउट्स

    स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर और कई अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं। यह वजन कम करने में मदद करता है। आप स्नैक के रूप में स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी