Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फाइबर से भरपूर इन चीज़ों को अपनी डाइट में जरूर जोड़ें, तेजी से कम होगा वजन

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Sun, 29 Nov 2020 05:35 PM (GMT+05:30)

    जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फाइबर के सेवन से भूख नहीं लगती है। ऐसे में ब्राउन राइस एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसक ...और पढ़ें

    पपीते का सेवन नियमित और संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।
    पपीते का सेवन नियमित और संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में बढ़ते वजन से हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। इस बीमारी के कई कारण हैं, जिनमें खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव प्रमुख हैं। इसके लिए  डाइट और वर्कआउट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए अधिक मात्रा में कैलोरीज बर्न की जरूरत पड़ती है। साथ ही  डाइट में फाइबर युक्त चीज़ों के सेवन से मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीज़ों को जरूर जोड़ें। अगर आपको पता नहीं है तो आइए जानते है कि फाइबर किन चीज़ों में अधिक पाया जाता है-

    ओटमील को जरूर जोड़ें

    इसे जई को पीस कर बनाया जाता है। यह मोटापे को कम करने में बहुत मददगार है। डॉक्टर्स हमेशा मोटे लोगों को ओटमील खाने की सलाह देते हैं। इससे शरीर का फैट बर्न होता है। जबकि यह भूख को भी कम करने में सहायक है।

    रेशेदार फल और सब्‍जियां खाएं

    ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी, ब्रोकोली, क्रेनबेरी, अमरुद, सेब आदि फलों और सब्जियों का रोजाना सेवन करें। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और सुचारू रूप से काम करता है। रेशेदार फल और सब्जियां घुलनशील एवं अघुलनशील दोनों होते हैं। इन फलों और सब्जियों को पचने में बहुत वक्त लगता है। इस वजह से जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे मोटापे में आराम मिलता है। इसके साथ ही आप रोजाना वर्कआउट जरूर करें।

    पपीता का सेवन करें

    इसमें फाइबर की अधिकता होती है। इसके सेवन से मोटापे को कम किया जा सकता है। हालांकि, पपीते का सेवन नियमित और संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन करना अति उत्तम होता है।

    ब्राउन राइस खाएं

    जैसा कि हम सभी जानते हैं कि फाइबर के सेवन से भूख नहीं लगती है। ऐसे में ब्राउन राइस एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको भूख कम लगेगी। जबकि शरीर को सभी पोषक तत्व प्राप्त होंगे।

    खबरें और भी

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।