Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजी से Weight Loss के लिए अपना लें ये 5 आदतें, एक ही महीने में द‍िखेगा कमाल का असर

    Updated: Fri, 06 Jun 2025 08:47 AM (IST)

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ख्‍याल नहीं रख पाते ज‍िससे मोटापे की समस्‍या ज्‍यादा बढ़ रही है। इसके अलावा डायब‍िटीज और द‍िल की बीमारी का ...और पढ़ें

    वजन कम करने के ल‍िए अपनाएं ये आदतें। (Image Credit- Freepik)
    वजन कम करने के ल‍िए अपनाएं ये आदतें। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. आज के समय में मोटापे से हर कोई परेशान रहता है।
    2. पेट की जिद्दी चर्बी कम करना कठिन काम है।
    3. वजन कम करने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। इसे कारण उन्‍हें कई तरह की बीमार‍ियां अपनी चपेट में ले रहीं हैं। खराब खानपान, अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल और वर्कआउट में कमी के कारण मोटापे की समस्‍या तो बढ़ ही रही है। साथ ही डायब‍िटीज और द‍िल की बीमारी का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। दरअसल, आज के टाइम की बात करें तो लोगों के पास समय की कमी है।

    ऐसे में वे अल्‍ट्रा प्रोसेस्‍ड फूड का सेवन ज्‍यादा से ज्‍यादा कर रहे हैं। इसे आसानी से तैयार क‍िया जा सकता है और ये स्‍वादि‍ष्‍ट भी होते हैं। हालांक‍ि, ये हमारी सेहत के ल‍िए ब‍िल्‍कुल भी ठीक नहीं हैं। इन्‍हें खाने से कई रोगों का खतरा बढ़ जाता है। मोटापे की बात करें तो ये आसानी से बढ़ तो जाता है लेक‍िन इसे कम करना उतना ही मु‍श्किल होता है। इसके ल‍िए लोग घंटों ज‍िम में जाकर पसीना बहाते हैं। उन्‍हें इसके ल‍िए मोटी रकम भी चुकानी पड़ती है।

    इसके अलावा वे कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। आपको बता दें क‍ि वजन कम करने के ल‍िए स‍िर्फ डाइट का सही होना ही जरूरी नहीं है। आपको अपनी लाइफस्‍टाइल में भी थोड़े बदलाव करने होंगे। तभी आप एक अच्‍छा फि‍गर पा सकते हैं। जी हां, आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें अगर आपने फॉलो कर लि‍या तो आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में -

    शुगर का सेवन कम करें

    अगर आपको तेजी से वजन कम करना है तो इसके ल‍िए शुगर को छोड़ना होगा। ध्‍यान रहे क‍ि एक ही बार में छोड़ने के बजाय धीरे-धीरे कम करें। मीठे की क्रेव‍िंग को शांत करने के ल‍िए आप फलों का सेवन करें। इससे आपके शरीर को जरूरी पोषण भी मि‍लेगा और वजन भी कम होगा।

    खबरें और भी

    प्रोटीन लें

    कहते हैं क‍ि अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी तो मेटाबॉल‍िज्‍म धीमा हो जाता है। मेटाबॉल‍िज्‍म धीमा होने पर वजन कम करने में द‍िक्‍कतें आती हैं। इसके ल‍िए आपको डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ानी चाह‍िए। खासकर नाश्‍ते के समय। आप अंडा, पनीर, स्‍प्राउट्स जैसी चीजों को खा सकते हैं। इससे मसल्‍स मजबूत होंगे। फैट भी तेजी से बर्न होगा।

    यह भी पढ़ें: गर्मियों में इस हरी खास का जूस पीने से दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, वेट लॉस में भी करता है मदद

    वॉक जरूर करें

    वजन कम करने का सबसे असरदार तरीका है क‍ि आप रोजाना 40 म‍िनट की वॉक जरूर करें। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। चर्बी को गलाने में भी मदद म‍िलती है। आप 10 हजार स्‍टेप्‍स जरूर चलें। वॉक करने की एक ये भी खास‍ि‍यत है क‍ि इससे मूड को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

    खूब पानी प‍िएं

    द‍िनभर में चार से पांच लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है। ये वजन कम करने का सबसे असरदार और क‍िफायती तरीका है। इससे पाचन दुरुस्‍त रहता है, मेटाबॉल‍िज्‍म बूस्‍ट होता है। इससे भूख भी कंट्रोल होती है। इसके अलावा, पानी शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।

    पर्याप्‍त नींद लें

    वजन कम करने के ल‍िए अच्‍छी नींद लेना जरूरी है। नींद की क्‍वाल‍िटी अच्‍छी होने पर मूड अच्‍छा होता है। ये हैप्‍पी हार्माेन भी र‍िलीज करता है। साथ ही आपकी बॉडी को भी आराम म‍िलता है। रोजाना सात से आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें: नाखूनों में नजर आएं ये 5 बदलाव तो हो जाएं सावधान, लिवर की बीमारी पहुंचा सकती है अस्पताल

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।