रात में बार-बार टॉयलेट जाना हो सकता है 4 गंभीर बीमारियों का संकेत, बिल्कुल न करें इग्नोर
रात में बार-बार पेशाब के लिए उठना सामान्य नहीं है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। अगर आप रात में दो या ज्यादा बार उठते हैं और इससे आप ...और पढ़ें

क्या आपको भी रात में बार-बार जाना पड़ता है बाथरूम? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बार-बार रात को बाथरूम जाने के लिए उठना नॉर्मल नहीं है। हालांकि, कई बार इसके पीछे सामान्य वजह सोने से पहले ज्यादा पानी पीना हो सकता है। लेकिन कुछ मामलों में यह सेहत से जुड़ी किसी समस्या का संकेत भी हो सकता है। आइए जानें रात को बार-बार यूरिन के लिए उठना किन परेशानियों का संकेत हो सकता है।
कब यह सामान्य नहीं है?
एक स्वस्थ शरीर में रात के समय यूरिन कम बनता है और वह ज्यादा कंसन्ट्रेटेड होता है। अगर आप रात में दो या दो से ज्यादा बार उठ रहे हैं और इससे आपकी नींद और अगले दिन की काम करने की क्षमता प्रभावित हो रही है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
किन परेशानियों का संकेत हो सकता है बार-बार यूरिन आना?
डायबिटीज
रात में बार-बार पेशाब आना टाइप-2 डायबिटीज के सबसे शुरुआती लक्षणों में से एक है। जब ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है, तो किडनी एक्स्ट्रा शुगर को बाहर निकालने के लिए शरीर से ज्यादा पानी सोखती है, जिससे यूरिन की मात्रा बढ़ जाती है।

प्रोस्टेट की समस्या
बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों में प्रोस्टेट ग्लैंड का आकार बढ़ना एक आम समस्या है। बढ़ा हुआ प्रोस्टेट यूरिनरी ट्रैक पर दबाव डालता है, जिससे ब्लैडर पूरी तरह खाली नहीं हो पाता और व्यक्ति को बार-बार महसूस होता है कि उसे पेशाब जाना है।
खबरें और भी
यूटीआई
अगर यूरिन के साथ जलन, हल्का दर्द या तेज गंध महसूस हो रही है, तो यह इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है। यूरिनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्सन के कारण ब्लैडर की दीवारें सेंसिटिव हो जाती हैं, जिससे कम यूरिन होने पर भी तेज दबाव महसूस होता है।

स्लीप एपनिया
चौंकाने वाली बात यह है कि कभी-कभी समस्या ब्लैडर की नहीं, बल्कि नींद की होती है। स्लीप एपनिया के मरीजों में सांस लेने में रुकावट होती है, जिसके कारण बार-बार नींद खुलती रहती है। इस दौरान शरीर हार्मोन रिलीज करता है, जिसके कारण रात को बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है।

लाइफस्टाइल से जुड़े साधारण कारण
हर बार कारण कोई बीमारी ही हो, यह जरूरी नहीं। इसके कुछ साधारण कारण भी हो सकते हैं-
- सोने से 2-3 घंटे पहले बहुत ज्यादा पानी पीना।
- चाय, कॉफी या शराब डाययूरेटिक होते हैं और ज्यादा यूरिन बनता है।
- ब्लड प्रेशर की कुछ दवाएं शरीर से पानी बाहर निकालने का काम करती हैं।