Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक महीने तक रोज खाकर देखें इसबगोल की भूसी, शरीर में दिखेंगे कई अनोखे बदलाव

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 05:05 PM (IST)

    क्या आप जानते हैं कि रोज इसबगोल की भूसी खाना आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद (Psyllium Husk Benefits) हो सकता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है ...और पढ़ें

    30 दिनों तक इसबगोल की भूसी खाएंगे, तो क्या होगा? (Picture Courtesy: AI Generated/ Freepik)
    30 दिनों तक इसबगोल की भूसी खाएंगे, तो क्या होगा? (Picture Courtesy: AI Generated/ Freepik)

    HighLights

    1. इसबगोल भूसी सेहत के लिए काफी फायेदमंद मानी जाती है।
    2. इसबगोल भूसी खाने से पाचन तंत्र काफी हेल्दी रहता है।
    3. रोज सुबह इसबगोल खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Psyllium Husk Benefits: इसबगोल या Psyllium Husk एक प्राकृतिक फाइबर है, जो प्लांटैगो ओवाटा नामक पौधे के बीजों से निकाला जाता है। यह आयुर्वेद में सदियों से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज के समय में भी ये अपने कई स्वास्थ्य लाभों (Isabgol Benefits) के कारण लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसलिए रोज इसबगोल का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम उन्हीं फायदों (Health Benefits of Psyllium Husk) के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें रोज सुबह इसबगोल खाने के फायदे।

    रोज सुबह इसबगोल के सेवन के फायदे

    पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

    इसबगोल में भरपूर मात्रा में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है। यह फाइबर आपके मल को नर्म बनाता है और आंतों (Isabgol For Gut Health) की गति को बढ़ाता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

    यह भी पढ़ें: अक्सर सीने में जलन और ब्लोटिंग करते हैं खराब पाचन की ओर इशारा, ऐसे रखें गट हेल्थ का ख्याल

    वजन घटाने में मददगार

    इसबगोल पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे भूख कम लगती है और आप कम खाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

    कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

    इसबगोल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को अब्जॉर्ब करता है और इसे शरीर से बाहर निकाल देता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर को बढ़ाकर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

    ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है

    इसबगोल खाने से कार्बोहाइड्रेट को अवशोषित करने की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर अचानक नहीं बढ़ता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

    आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है

    इसबगोल आंतों की दीवारों को मजबूत बनाता है और सूजन को कम करता है। यह आंतों में होने वाले इन्फेक्शन से बचाता है।

    हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

    इसबगोल ब्लड प्रेशर को कम करके दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।

    कैंसर से बचाता है

    कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इसबगोल कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।

    इसबगोल का सेवन कैसे करें?

    • पानी के साथ- आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच इसबगोल ले सकते हैं।
    • दूध के साथ- आप इसे दूध के साथ भी मिलाकर ले सकते हैं।
    • दही में मिलाकर- आप इसे दही में भी मिलाकर ले सकते हैं।

    इन बातों का रखें ध्यान

    • भरपूर मात्रा में पानी पिएं- इसबगोल को भरपूर मात्रा में पानी के साथ लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह पानी को सोखता है।
    • ज्यादा मात्रा में सेवन न करें- ज्यादा मात्रा में इसबगोल लेने से पेट में दर्द, गैस और कब्ज हो सकती है।
    • डॉक्टर की सलाह लें- अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो इसबगोल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें: हेल्दी हार्ट से लेकर वेट लॉस तक, डेली डाइट में फाइबर को शामिल करने से मिलते हैं कई गजब फायदे

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।