Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Side Effect of Salt: कहीं आप ज्यादा नमक तो नहीं खाते? WHO के मुताबिक कितना नमक खाना है जरूरी, जानिए उसके साइड इफेक्ट

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Mon, 23 Aug 2021 01:27 PM (IST)

    Side Effect of Salt जो लोग WHO के मानक से दोगुना नमक का सेवन करते हैं वो कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। नमक का ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर ...और पढ़ें

    WHO के अनुसार रोज़ाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
    WHO के अनुसार रोज़ाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। नमक के बिना खाने का स्वाद अधूरा है, आप खाना कितना भी स्वादिष्ट क्यों नहीं बना लें, जब तक उसमें नमक नहीं रहेगा तो खाने में स्वाद नहीं रहेगा। हम लोग नमक ज्यादा खाने के आदी हो गए है, जितनी हमारी दैनिक जरूरत है, उससे कहीं ज्यादा नमक हम लोग खाते हैं। भारत में लोग विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक से दोगुना नमक का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। नमक का ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से संबंधित कई बीमारियां होने का खतरा अधिक रहता है। आइए जानते हैं कि एक स्वस्थ इनसान के लिए कितना नमक का सेवन जरूरी है और इसके ज्यादा सेवन से कौन-कौन से सेहत को नुकसान पहुंच सकते हैं।

    हेल्थ के लिए कितना नमक है जरूरी:

    WHO के अनुसार एक स्वस्थ इनसान को रोज़ाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर शरीर में ज्यादा मात्रा में सोडियम और पोटैशियम जाता है तो इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। हर हाल में नमक का इस्तेमाल 5 ग्राम से कम होना चाहिए। WHO के मुताबिक अमूमन लोग 9 से 12 ग्राम रोजाना नमक भोजन के साथ लेते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। WHO के हाल ही के अध्ययन में कहा गया है कि अतिरिक्त नमक खाने से हर साल 30 लाख लोगों की मौत होती है। WHO का कहना है कि अगर विश्व के लोग नमक की मात्रा में कमी लाने में सक्षम हो जाते हैं तो कम से कम 25 लाख मौतों को होने से बचाया जा सकता है।

    नमक के बॉडी पर हानिकारक प्रभाव:

    • ज्यादा नमक का सेवन करने से किडनी को अतिरिक्त प्रयास करना पड़ता है। अगर शरीर में ज्यादा सोडियम हो जाए तो इसे पचाने के लिए किडनी को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।
    • नमक का ज्यादा सेवन करने से पेट फूलने की समस्या भी रहती है।
    • ज्यादा नमक के सेवन से चेहरा पफी रहता है।
    • ज्यादा नमक का इस्तेमाल करने से हाथ-पौरों पर सूजन आ सकती है।
    • हाई ब्लड प्रेशर और दिल से संबंधित बीमारियां पैदा कर सकता है ज्यादा नमक का सेवन।

    नमक से होने वाली इन बीमारियों से बचना है तो इन उपायों को अपनाएं:

    • जितनी जल्दी हो सके, भोजन में नमक की मात्रा को कम करें।
    • रोजाना 5 ग्राम से ज्यादा नमक किसी भी हाल में नहीं खाएं।
    • नियमित रूप से एक्सरसाइज करें ताकि अतिरिक्त सोडियम पसीने के रूप में बाहर आ जाए।
    • ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
    • हरी और पत्तीदार सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।
    • नशीले पदार्थों सा सेवन नहीं करें, शराब से दूर रहें।

    खबरें और भी