विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लक्षणों की पहचान कर तुरंत करें Dehydration दूर करने के उपाय, नहीं तो हो सकती है बड़ी प्रॉब्लम

Published: Sun, 30 Jun 2024 09:24 AM (IST)

डिहाइड्रेशन गर्मियों में होने वाली आम समस्या है। धूप में ज्यादा वक्त बिताने और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने ...और पढ़ें

डिहाइड्रेशन की वजह, लक्षण व बचाव (Pic credit- freepik)
डिहाइड्रेशन की वजह, लक्षण व बचाव (Pic credit- freepik)

HighLights

  1. गर्मियों में शरीर में पानी की कमी से होता है डिहाइड्रेशन।
  2. तापमान बढ़ने, ज्यादा पसीना निकलने से भी हो सकता है डिहाइड्रेशन।
  3. चक्कर आना, मुंह सूखना, पेशाब पीला होना डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए खानपान के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। शरीर में पानी की कमी कई तरह की समस्याओं का शिकार बना सकती है। शरीर का दो तिहाई हिस्सा पानी से बना होता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन एक कॉमन प्रॉब्लम है। तापमान और उमस बढ़ने के चलते शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है और इससे डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम हो जाती है। इसे मामूली समझने की गलती न करें, क्योंकि गंभीर स्थिति में इससे जान भी जा सकती है।

डिहाइड्रेशन के लक्षण

  • ज्यादा प्यास लगना
  • पानी पीते रहने के बावजूद पेशाब कम आना
  • स्किन ड्राईनेस
  • हर वक्त थकावट का एहसास
  • सिरदर्द और चक्कर आना
  • मुंह सूखना

डिहाइड्रेशन के प्रमुख कारण 

जरूरी मात्रा में पानी न पीना

जब व्यक्ति दिनभर में जरूरी मात्रा में पानी नहीं पीता है, तो ऐसे में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

जरूरत से ज्यादा पसीना निकलना

गर्मियों में बाहर धूप में काम करने या व्यायाम करने से जरूरत से ज्यादा पसीना निकलता है। ऐसे में जब पानी नहीं पीते, तो शरीर में पानी की कमी हो जाती है और इसके चलते डिहाइड्रेशन।

डायबिटीज

डायबिटीज पेशेंट्स भी डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। ज्यादा मात्रा में पेशाब आने की वजह से डिहाइड्रेशन की स्थिति हो सकती है।

उल्टी या दस्त

उल्टी या दस्त जैसी समस्या होने पर शरीर से ज्यादा मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का नुकसान हो जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः- चिलचिलाती धूप ने सोख लिया है शरीर का पानी, तो हाइड्रेटेड रहने के लिए रोजाना खाएं ये 5 फल

डिहाइड्रेशन दूर करने के उपाय

1. हर उल्टी- दस्त के बाद जरूरी मात्रा में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी पीना जरूरी है। प्यास न लगे, तो भी थोड़ी- थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। व्यस्कों को रोजाना कम से कम 8 से 10 गलास पानी पीना चाहिए।

2. गर्मियों में बाहर किसी एक्टिविटी या खेल के दौरान हर 15 से 20 मिनट में पानी पीते रहना चाहिए।

3. पानी के अलावा तरबूज, खीरा, संतरा जैसे फलों को भी डाइट में शामिल करें। ये भी बॉडी को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।  

4. इनके अलावा ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) का सेवन करें, जो डिहाइड्रेशन के दौरान खोए लिक्विड्स और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है।

5. खूले एवं सूती कपड़े पहने, आउटडोर एक्टीविटी सुबह 10 बजे से 4 बजे तक अवाईड करें।

(डॉ. सुशील सिंगला, डायरेक्टर, पीडियाट्रिक्स, सर्वोदय हॉस्पिटल, फरीदाबाद से बातचीत पर आधारित)

ये भी पढ़ेंः- शरीर में नजर आने वाले ये लक्षण हैं इलेक्ट्रोलाइट की कमी के संकेत, न करें इसे इग्नोर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।