Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Listeria Bacteria: मशहूर चॉकलेट ब्रांड में मिला खतरनाक लिस्टेरिया बैक्टीरिया, जानें सेहत के लिए कितना हानिकारक

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 06 May 2023 03:00 PM (IST)

    Listeria Bacteria हाल ही में एक मशहूर चॉकलेट ब्रांड के कुछ प्रोडक्ट्स में खतरनाक लिस्टेरिया बैक्टीरिया पाया गया है। यह बैक्टीरिया सेहत के लिए काफी हान ...और पढ़ें

    मशहूर चॉकलेट ब्रांड में मिला खतरनाक बैक्टीरिया
    मशहूर चॉकलेट ब्रांड में मिला खतरनाक बैक्टीरिया

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Listeria Bacteria: शायद ही कोई ऐसा हो, जिसे चॉकलेट खाना पसंद नहीं है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, इन दिनों हर कोई चॉकलेट्स का दीवाना है। किसी को गिफ्ट देना हो या फिर किसी रूठे को मनाना, चॉकलेट हर सिचुएशन के लिए परफेक्ट होती है। यही वजह है कि दुनियाभर में लोग इसे बड़े शौक से खाना पसंद करते हैं। चॉकलेट खाने से सेहत को कई तरह के फायदे भी मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में आपकी मनपंसद चॉकलेट ब्रांड को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है।

    दरअसल, हाल ही में यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी (EFSA) ने मशहूर चॉकलेट ब्रांड के कुछ प्रोडक्ट्स में एक खतरनाक बैक्टीरिया होने का खुलासा किया है। इस चौंकाने वाले खुलासे के सामने आने के बाद से ही यूके में कैडबरी चॉकलेट के हजारों उत्पादों को दुकानों से वापस भेज दिया गया है। EFSA के मुताबिक मशहूर चॉकलेट ब्रांड के कुछ उप्तादों में खाद्य जनित लिस्टेरिया बैक्टीरिया पाया गया है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों के लिए हानिकारक है लिस्टेरिया बैक्टीरिया-

    क्या है लिस्टेरिया बैक्टीरिया

    लिस्टेरिया एक ऐसा बैक्टीरिया है, जो इंसान समेत कई स्तनधारियों में पाया जाता है। इस वायरस से होने वाले संक्रमण को लिस्टेरियोसिस कहा जाता है। अमेरिकी एजेंसी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल के मुताबिक इस का संक्रमण सीधे तौर पर हड्डियों, जोड़ों, सीने और पेट पर देखने को मिलता है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर मिट्टी, पानी और जानवरों की आंतों में पाया जाता हैं।

    लिस्टेरिया बैक्टीरिया के लक्षण-

    लिस्टेरिया बैक्टीरिया आमतौर पर खाने के जरिए फैलता है। संक्रमित जानवरों के मांस का इस्तेमाल करने से यह बैक्टीरिया इंसानों में तक पहुंच सकता है। बात करें लिस्टेरियोसिस के लक्षणों की, तो हर व्यक्ति में इसके लक्षण अलग-अलग नजर आते हैं। लेकिन कुछ आम लक्षण हैं, जिसके जरिए आप लिस्टेरियोसिस की पहचान कर सकते हैं-

    खबरें और भी

    • उल्टी
    • बुखार
    • डायरिया
    • अधिक थकान
    • मांसपेशियों में दर्द

    किन लोगों को ज्यादा खतरा-

    हाल ही में हुए इस खुलासे के साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि यह बैक्टीरिया किन लोगों के लिए खतरनाक है। विशेषज्ञों की मानें तो, चॉकलेट में पाया गया यह बैक्टीरिया गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि इन लोगों की इम्युनिटी आमतौर पर कमजोर होती है। इसके अलावा यह बैक्टीरिया गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए भी हानिकारक है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik