Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: क्या आप जानते हैं, कॉफी पीने का क्या है सही समय?

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 27 Nov 2023 11:23 AM (IST)

    Health Tips शायद ही कोई ऐसा हो जिसे कॉफी पीना पसंद नहीं। कई लोग तो ऐसे होते हैं कि वो कॉफी पीकर ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं। दरअसल लोग सुबह उठने के ...और पढ़ें

    Health Tips: कॉफी पीने का सही समय
    Health Tips: कॉफी पीने का सही समय

    HighLights

    1. अगर रोजाना सुबह कॉफी पीते हैं, तो इससे शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा कम होता है
    2. खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
    3. खाने से पहले कॉफी पीना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Best Time To Drink Coffee: कुछ लोग सुबह-शाम या रात में सोने के समय कॉफी पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते है, इस समय कॉफी पीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नींद पूरी न होने के कारण दिल की बीमारी, कैंसर, हार्मोनल समस्याएं आदि कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    ये है कॉफी पीने का बेस्ट टाइम

    शरीर की तनाव प्रतिक्रया के लिए कोर्टिसोल को आवश्यक माना जाता है। कोर्टिसोल पूरे दिन आपकी ऊर्जा के स्तर के साथ-साथ तनाव के स्तर को भी निर्धारित करता है। सुबह उठने के बाद शरीर में कोर्टिसोल स्तर तेज होता है। अगर आप सुबह- सुबह कॉफी पीते हैं, तो इससे शरीर में प्राकृतिक ऊर्जा कम होता है, इसलिए सुबह के समय कॉफी पीने से परहेज करें।

    इसके अलावा खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जिससे सीने में जलन होने लगती है। सुबह उठने के 1-2 घंटे बाद ही आप कॉफी पिएं, यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। इसके अलावा खाने से पहले कॉफी पीना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: वायरल फीवर के बाद कमजोरी और थकान से हैं परेशान, तो इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने के नुकसान

    • अगर आप हाई बीपी के मरीज हैं और अधिक मात्रा में कॉफी पीते हैं, तो इससे बीपी की समस्या और बढ़ सकती है। शरीर में हृदय स्ट्रोक का खतरा भी हो सकता है, इसलिए कैफिन युक्त चीजें परहेज करें।
    • कई लोग सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए जरूरत से ज्यादा कॉफी पीते हैं। ऐसे में आपका हाजमा बिगड़ सकता है। इससे कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है।
    • अधिक मात्रा में कॉफी पीने से हड्डियों पर भी असर पड़ता है। जिससे आप जोड़ों में तेज दर्द से परेशान हो सकते हैं।
    • अगर आप अक्सर नींद की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आपको कॉफी नहीं पीना चाहिए। इसमें मौजूद कैफीन नींद को प्रभावित करता है। ऐसे में ज्यादा कॉफी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें: सर्दियों में कम करना चाहते हैं वजन, तो अपनी डाइट में शामिल करें ये जड़ वाली सब्जियां

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

    Picture Courtesy: Freepik