Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Beetroot Juice से पाएं दोगुना फायदा, इन 8 जादुई चीजों को मिलाकर पाएं डबल पावर और सुपर हेल्थ

    By Meenakshi NaiduEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 16 Oct 2025 03:09 PM (IST)

    चुकंदर का जूस शरीर को डिटॉक्स करने, खून बढ़ाने और एनर्जी देने वाला एक नेचुरल टॉनिक है। अगर इसमें गाजर, आंवला, अदरक, नींबू, पुदीना, हल्दी, सेब और तुलसी ...और पढ़ें

    चुकंदर जूस: स्वास्थ्य लाभ बढ़ाने के आसान तरीके (Picture Credit- Freepik)

    चुकंदर जूस: स्वास्थ्य लाभ बढ़ाने के आसान तरीके (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. चुकंदर जूस का खून की कमी दूर करता है।

    2. इसमें गाजर मिलाने से विटामिन ए और सी की पूर्ति होती है।

    3. आंवला मिलाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चुकंदर का जूस पोषण से भरपूर एक नेचुरल हेल्थ टॉनिक है जो शरीर को एनर्जी देने, खून साफ करने और स्किन को ग्लोइंग बनाने में बेहद मददगार माना जाता है। इसमें आयरन, फोलिक एसिड, नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड फ्लो बेहतर करते हैं और शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

    अगर इसमें कुछ और न्यूट्रिशन से भरपूर नेचुरल चीजें मिलाई जाएं, तो इसका असर दोगुना हो सकता है। यहां ऐसी ही कुछ चीज़ों की जानकारी दी गई है जिन्हें चुकंदर के जूस में मिलाकर आप एक सुपरहेल्दी और पावरफुल ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। तो आईए जानते हैं इनके बारे में

    गाजर

    गाजर विटामिन ए फाइबर और बीटा-कैरोटीन का प्रमुख स्रोत है।जो आंखों की रोशनी, इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ को सुधारती है। चुकंदर के साथ इसका कॉम्बीनेशन शरीर को गहराई से डिटॉक्स करता है।

    आंवला

    विटामिन सी से भरपूर आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और बालों व स्किन को हेल्दी बनाता है।

    अदरक

    अदरक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से युक्त है जो डाइजेशन को ठीक करता है, ब्लोटिंग को कम करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।

    नींबू

    नींबू में मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड शरीर को टॉक्सिन्स से मुक्त करते हैं, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और स्किन को निखारते हैं।

    पुदीना

    पुदीना ठंडक देने वाला एक नेचुरल तत्व है जो डाइजेशन को सुधारता है, गैस की समस्या से राहत दिलाता है और जूस के स्वाद को भी फ्रेश बनाता है।

    हल्दी

    हल्दी एक शक्तिशाली नेचुरल एंटीबायोटिक है जो शरीर में सूजन को कम करती है, बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है और त्वचा को हेल्दी रखती है।

    सेब

    सेब फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और एनर्जी लेवल को बरकरार रखता है।

    तुलसी के पत्ते

    तुलसी मानसिक तनाव को कम करती है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है और शरीर को बैक्टीरिया व वायरस से बचाती है। इन सभी न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों को चुकंदर के जूस में मिलाकर एक शक्तिशाली हेल्थ ड्रिंक तैयार करें, जो शरीर को अंदर से पोषण देकर आपको दिनभर एक्टिव और फ्रेश रखेगा। इसे सुबह खाली पेट पिएं और खुद फर्क महसूस करें।

    खबरें और भी