यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रोज एक अनार खाने से शरीर में क्या बदलाव होंगे? जवाब जानकर हो जाएंगे हैरान
अनार के हर दाने में पोषण का भंडार छिपा हुआ है। इसलिए सदियों से डॉक्टर्स अनार खाने की सलाह देते आए हैं (Benefits of Eating Pomegranate Daily)। अनार में ...और पढ़ें

अनार के दाने-दाने में छिपा है सेहत का खजाना (Picture Courtesy: Freepik)
HighLights
अनार सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है
इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं
अनार खाने से दिल की बीमारियों का रिस्क कम होता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं अगर आप रोज एक अनार खाना शुरू कर देंगे, तो आपके शरीर में कैसे बदलाव होंगे (benefits of eating one pomegranate daily) ? आपको बता दें कि अनार किसी सुपरफूड से कम नहीं है। आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस, दोनों में ही इसे सेहत के लिए खूब फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत की कई परेशानियां दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानें अगर आप रोजाना एक अनार खाना शुरू कर दें, तो आपके शरीर में क्या बदलाव आएंगे (Health Benefits of Eating Pomegranate)?
बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी
अनार में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से अनार खाने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
दिल के स्वास्थ्य में सुधार
अनार में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
खून की कमी दूर होगी
अनार आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जिससे हीमोग्लोबिन बढ़ता है। एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए अनार खासतौर से फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।
पाचन तंत्र मजबूत होगा
अनार में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
यह भी पढ़ें: अब बिना काटे और चखे भी जान पाएंगे, अनार मीठा है या नहीं? बस अपनानी होंगी ये 4 ट्रिक्स
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को ग्लोइंग बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। साथ ही, यह बालों को मजबूती देकर झड़ने से रोकता है।
जोड़ों के दर्द में आराम
अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
अनार में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
अनार याददाश्त बढ़ाने और अल्जाइमर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए रोजाना एक अनार खाने से दिमाग हेल्दी रहता है और उम्र बढ़ने के साथ होने वाली याददाश्त से जुड़ी परेशानियों का रिस्क कम होता है।