Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Benefits of Omega-3: ओमेगा 3 फैटी एसिड क्या है, यह बॉडी को किन बीमारियों से बचाता है?

    By Shahina NoorEdited By:
    Updated: Mon, 06 Sep 2021 01:47 PM (IST)

    Health Benefits of Omega-3 ओमेगा-3 फैटी एसिड एक प्रकार का पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो शाकाहारी आहार से लेकर मांसाहारी आहर तक में मौजूदगी होता ...और पढ़ें

    सोयाबीन में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।
    सोयाबीन में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बॉडी में लगातार थकान रहती है, नींद कम आती है, तनाव और आलस आप पर हमेशा हावी रहता है तो समझ जाइए कि बॉडी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी है। बॉडी को सेहतमंद रखने के लिए जिस तरह प्रोटीन, कार्बोहाइड्राइड, फैट, मिनिरल और अन्य पोषक तत्वों की जरूरत होती है उसी तरह ओमेगा-3 फैटी एसिड की भी दरकार होती है।

    ओमेगा-3 फैटी एसिड क्या है?

    ओमेगा-3 फैटी एसिड एक प्रकार का पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो कई फूड्स से आसानी से मिल जाता है। शाकाहारी आहार से लेकर मांसाहारी आहर तक में इसकी मौजूदगी होती है। यह बॉडी में मौजूद कोशिकाओं में जमा होकर उन्हें सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है । इतना ही नहीं यह दिल के रोगों से भी हिफ़ाज़त करता है। आइए जानते हैं कि किन फूड्स से इसे हासिल किया जा सकता है।

    सोयाबीन को करें डाइट में शामिल:

    सोयाबीन में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स का सेवन करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में सोयाबीन को शामिल कर सकते हैं।

    अंडा में भी मौजूद है ओमेगा-3:

    अंडा खाना सभी को पसंद आता है। मांसाहारी लोग भी अंडा का सेवन करना पसंद करते हैं। अंडा बॉडी को एनर्जी देता है, साथ ही बॉडी में पौष्टिक तत्वों की कमी को भी पूरा करता है। अंडे में ओमेगा 3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है।

    अखरोट का करें रोज़ सेवन:

    अखरोट ऐसा ड्राई फ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है। इसके सेवन से याददाश्त बढ़ती है, आप इसका सेवन रोज सुबह-शाम या रात को भी कर सकते हैं। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड नर्वस सिस्टम को सुधारता है, साथ ह मस्तिष्क की बीमारियों का भी उपचार करता है।

    खबरें और भी

    अलसी के बीज करें डाइट में शामिल:

    अलसी के बीजों से बॉडी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को पूरा किया जा सकता है। इन बीजों का सेवन आप दूध के साथ कर सकते हैं।

    चिया सीड्स में भी है ओमेगा-3:

    चिया सीड का इस्तेमाल आप पाउडर बनाकर प्रोटीन शेक के रूप में इस्तेमा कर सकते हैं। यह आपको दिनभर एनर्जी देता है, साथ ही बॉडी में फैटी एसिड की भी पूर्ति करता है। 

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।