Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या आप जानते हैं कब और कितनी देर की धूप लेना हमारे शरीर के लिए होता है फायदेमंद?

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 09:02 AM (IST)

    सूरज की रोशनी विटामिन डी का बेहतरीन स्त्रोत होती है जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है लेकिन क्या आप जानते हैं किस समय और कितनी देर धूप ...और पढ़ें

    कब और कितनी देर की धूप सेहत के लिए होती है जरूरी
    कब और कितनी देर की धूप सेहत के लिए होती है जरूरी

    HighLights

    1. शरीर को स्वस्थ बनाए रखने को लिए विटामिन डी है बेहद जरूरी।
    2. विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूरज की किरणें होती हैं।
    3. सुबह की धूप लेना शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शरीर के लिए खाना-पानी जितना ही जरूरी है धूप। सूरज की रोशनी विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत होती हैं, जो हमारे शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन है। रोजाना थोड़ी देर धूप सेंकने से आप कई सेहत संबंधी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। वहीं धूप की कमी से सेरोटोनिन हार्मोन के लेवल में कमी आ सकती है, जिससे तनाव और अवसाद बढ़ सकता है।

    सर्दियों में तो ये धूप इतनी अच्‍छी लगती है कि लोग सुबह हो या दोपहर घंटों इसके नीचे बैठे रहते हैं, लेकिन जहां धूप से शरीर को विटामिन डी की पूर्ति होती है वहीं दूसरी ओर ये टैनिंग की भी वजह बन सकता है। इतना ही नहीं धूप में देर तक बैठने से स्किन झुर्रियों, झाइयों और दाग-धब्बों का भी शिकार हो सकती है। इसलिए ये जानना जरूरी है कि कब और कितने देर की धूप हमारी बॉडी के लिए जरूरी है। जिससे आप इन परेशानियों से बचे रह सकते हैं। 

    धूप लेने का सही समय

    एक्सपर्ट के अनुसार सर्दियों में सुबह 8 से 11 बजे की धूप लेना सबसे अच्छा होता है। इससे शरीर को जरूरी मात्रा में विटामिन डी मिल जाता है, लेकिन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की मानें, तो विटामिन डी प्राप्त करने के लिए सुबह 11 से 2 बजे के बीच धूप सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है। हड्डियों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए दोपहर का वक्त ही सबसे बेस्ट माना गया है। 

    कितनी देर तक धूप में बैठना है फायदेमंद

    सर्दियों में सुबर-सुबह धूप में बस 20 से 30 मिनट बैठना, टहल लेना काफी होता है। लेकिन अगर किसी वजह से आप सुबह की धूप नहीं ले पा रहे, तो शाम को ढलते सूरज में भी आधे घंटे बैठकर आप शरीर और दिमाग को सेहतंद रख सकते हैं। सीधे शब्दों में कहा जाए तो सूरज उगने के आधे घंटे बाद और सूरज डूबने के आधे घंटे पहले का समय हर तरह से फायदेमंद होता है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- हड्डियों ही नहीं मेंटल हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है सूरज की रोशनी, जानें इसके गजब के फायदे

    Pic credit- freepik